{"_id":"82afb092cf9504cbe6d8ab42deb84867","slug":"police-control-room-to-be-in-varanasi-and-agra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानें, कहां बनेंगे अत्याधुनिक पुलिस कंट्रोल रूम?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानें, कहां बनेंगे अत्याधुनिक पुलिस कंट्रोल रूम?
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 03 Nov 2014 02:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक सोमवार को होगी। इसमें आगरा व वाराणसी में अत्याधुनिक पुलिस कंट्रोल रूम और प्रदेश के 20 अन्य जिलों में पुलिस कंट्रोल रूम को उच्चीकृत करने के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।
विज्ञापन
इसके अलावा सहकारी चीनी मिलों के कर्मियों व अधीनस्थ लेखा संवर्ग की नई नियमावलियों को मंजूरी मिल सकती है।
नौ बंद कताई मिलों को चलाने के लिए निजी क्षेत्र को मौका देने से जुड़े प्रस्ताव को भी इजाजत दी जा सकती है।
सूत्रों के अनुसार प्रदेश कैबिनेट सहकारी चीनी मिल संघ की परिसंपत्तियों एवं दायित्व के संबंध में एक नियमावली को मंजूरी देगी। इससे जुड़ी फैक्ट्रियों में कार्यरत कर्मियों की अब तक कोई नियमावली नहीं थी।
विज्ञापन
इससे इनकी सेवा व कार्यों को लेकर तमाम तरह की दिक्कतें आती थीं। अधीनस्थ लेखा संवर्ग नियमावली को भी मंजूरी दी जा सकती है।
अभी विभिन्न विभागों में लेखाकार, सहायक लेखाकार व सहायक लेखाधिकारी जैसे पदों के लिए अलग-अलग नियमावली है। इससे कई विसंगतियां सामने आती हैं।
सरकार जैव ऊर्जा नीति पर भी मुहर लगा सकती है। प्रदेश की नौ सहकारी कताई मिलों को फिर से चलाने के प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है। प्रस्ताव है कि इन मिलों को यूजर चार्ज लेकर निजी क्षेत्र को दे दिया जाए।
विज्ञापन
मिल चलाने वाले का चयन प्रतिस्पर्धा के जरिये होगा। एक्सप्रेस वे बनाने वाली संस्था यूपीडा में इंजीनियरों की नियुक्ति से जुड़े प्रस्ताव पर भी विचार की संभावना है।