{"_id":"5e81bb858ebc3e78b032b98a","slug":"police-completes-demand-of-a-man-when-he-asked-for-rasgulla","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: बुजुर्ग ने फोन कर पुलिस से कहा, मेरा शुगर लो है रसगुल्ला उपलब्ध करा दीजिए, फौरन मिली मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: बुजुर्ग ने फोन कर पुलिस से कहा, मेरा शुगर लो है रसगुल्ला उपलब्ध करा दीजिए, फौरन मिली मदद
Mon, 30 Mar 2020 03:32 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 30 Mar 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग को रसगुल्ला खिलाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन की घोषणा के बाद एक तरफ जहां पूरा देश कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए घरों में बैठा है। वहीं, पुलिस-प्रशासन अपनी तरफ से हरसंभव कोशिश कर रहा है कि आम लोगों को मुश्किल न हो। उन्हें आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हर हाल में की जाए।
विज्ञापन
रविवार को इसका नजारा लखनऊ के हजरतगंज में देखने को मिला। हजरतगंज इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह के सीयूजी पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले 88 साल के आरसी केसरवानी थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह शुगर के मरीज हैं। उनका शुगर लेवल काफी कम हो गया है। परिवार में कोई नहीं है। बहू व बेटा अमेरिका में रहते हैं। बुजुर्ग ने कहा कि संकोच हो रहा है लेकिन मजबूर हूं। अगर आप रसगुल्ला उपलब्ध करा दें तो उनकी जिंदगी बच जाएगी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने तत्काल नरही चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह को बुजुर्ग की डिमांड के बारे मे बताया। आनन-फानन में मिठाई की दुकान खुलवाकर रसगुल्ला मंगाया गया। इंस्पेक्टर व चौकी प्रभारी दोनों बुजुर्ग के फ्लैट पर गये। वहां उसे रसगुल्ला खिलाया फिर शुगर लेवल की जांच कराई।