फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police beat pradhan, angree villagers reached on police station

ग्राम प्रधान को पुलिस ने पीटा, रात भर थाने में बैठाए रखा, नाराज ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों ने घेरा थाना, प्रधान का छुड़ाया

Fri, 10 Dec 2021 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
police beat pradhan, angree villagers  reached on police station
लखनऊ। काकोरी के दोना गांव में बुधवार रात विवाद की सूचना पर पहुंची काकोरी पुलिस पर आरोप है कि उसने ग्राम प्रधान को ही गांव में सरेआम पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद पूरी रात थाने में बैठाए रखा। ग्राम प्रधान के मुताबिक, किसी ने फर्जी बवाल की सूचना दी थी। सुबह आसपास गांव के अन्य प्रधानों को जानकारी हुई तो सैकड़ों ग्रामीणों समेत उन्होंने थाना घेर लिया। प्रधान को प्रताड़ित करने का आरोप लगा दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने विवाद बढ़ने पर आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन

काकोरी के दोना गांव निवासी कमलेश कुमार प्रधान है। कमलेश के मुताबिक, बुधवार रात को गांव में डीजे बज रहा था जिस पर गांव के बच्चे नाच रहे थे। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी कि चार से पांच सौ लोग जुट गए हैं और विवाद हो रहा है। काकोरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और रात करीब 11 बजे सिपाही राम कृपाल और पवन ने डीजे बंद कराया। ग्राम प्रधान का आरोप है कि दोनों सिपाहियों ने पुरानी रंजिश के कारण उनकी गांव में ही पिटाई शुरू कर दी। पिटाई करते हुए थाने लेकर पहुंचे और रात भर हवालात में रखा। इस दौरान में रात में भी उनकी पिटाई की गई।
विज्ञापन

दोनों पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग, हंगामा
प्रधान की पिटाई व हवालात में डाले जाने की सूचना सुबह आसपास के गांव के प्रधानों को मिली तो सैकड़ों ग्रामीण प्रधानों के नेतृत्व में थाने पहुंच गए। वहां घेराव कर हंगामा और प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग की। करीब दो घंटे के हंगामे के बाद ग्राम प्रधान कमलेश को छोड़ा गया। प्रधान ने दोनों सिपाहियों के खिलाफ तहरीर दी है। एसीपी काकोरी आशुतोष कुमार के मुताबिक, ग्राम प्रधान की तहरीर पर जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं गलत सूचना देने वाले की तलाश की जा रही है। उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed