फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police arrested Vikas Dubey wife his son and servant from lucknow

विकास की पत्नी, बेटे और नौकर को पुलिस ने दबोचा, ले गई कानपुर

Fri, 10 Jul 2020 12:25 AM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 10 Jul 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
Police arrested Vikas Dubey wife his son and servant from lucknow
एसटीएफ ने विकास दुबे की पत्नी और उसके बेटे को गिरफ्तार किया - फोटो : amar ujala

विकास दुबे की गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद बृहस्पतिवार रात एसटीएफ ने नाटकीय घटनाक्रम में उसकी लापता पत्नी ऋचा दुबे और बेटे को नौकर समेत दबोच लिया। रात करीब आठ बजे तीनों के पकड़े जाने की खबर से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि ऋचा के पकड़े जाने की सूचना पर कानपुर पुलिस भी लखनऊ पहुंच गई। हालांकि, देर रात तक पुलिस तीनों के पकड़े जाने से अनभिज्ञता जताती रही। उधर, कानपुर पुलिस तीनों को लेकर रवाना हो गई। अब आगे की कार्रवाई कानपुर में ही की जाएगी।
विज्ञापन


एसटीएफ सूत्रों ने बताया कि विकास जब बिकरू में पुलिसकर्मियों का खून बहा रहा था तब उसकी पत्नी ऋचा कृष्णानगर की इंद्रलोक कॉलोनी वाले घर पर थी। रात करीब दो बजे पति से बातचीत के बाद वह बेटे को लेकर घर से निकल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ पुलिस और एसटीएफ की टीमें उसकी तलाश कर रही थीं। इस बीच विकास के पकड़े जाने के बाद रात करीब आठ बजे ऋचा और उसके बेटे व नौकर को भी पुलिस ने दबोच लिया। सूत्रों का कहना है कि ऋचा के साथ तीन और लोग थे, जिसमें से एक भाग निकला। चौथा कौन था? इस बारे में पूछताछ की जा रही है। हालांकि यह पता नहीं चल सका कि वह अब तक कहां रही? किसने शरण दी?





घर से मिले करोड़ों रुपये के लेनदेन के कागजात
सूत्रों ने बताया कि मंगलवार शाम विकास के घर की तलाशी में करोड़ों रुपये के लेनदेन के कागजात मिले हैं। विकास ने करीब 65 लोगों के नाम लिखे हैं जिनसे उसे 35000 रुपये से 15 लाख रुपया तक का लेनदेन हुआ था। इसमें 12 नाम ऐसे हैं जिनकी उसने शादी-ब्याह अथवा बीमारी के दौरान उपचार के लिए आर्थिक मदद की थी। 35 लोगों से उसे रुपया लेना था। करीब 10 जगह से उसे तीन करोड़ रुपये भी आने थे। पुलिस ने सूची एसटीएफ को भी सौंपी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed