फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police arrested two for vyapar mandal chief sujit pandey murder case.

व्यापार मंडल के अध्यक्ष की हत्या: पुलिस ने आजमगढ़ के दो शूटरों को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी

Mon, 21 Dec 2020 05:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 21 Dec 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
Police arrested two for vyapar mandal chief sujit pandey murder case.
मृतक सुजीत पांडेय। - फोटो : amar ujala

मोहनलालगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुजीत पांडेय की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को आजमगढ़ के दो शूटरों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। प्रदेश के कानून मंत्री ने पुलिस को 24 घंटे में वारदात का खुलासा करने का निर्देश दिया है। वह सुजीत की अंतिम यात्रा में शामिल होने गए थे।

विज्ञापन


बता दें कि सुजीत पांडेय की रविवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात गौरा स्थित उनके ईंट भट्ठे के पास हुई थी। सुजीत एसयूवी से उतरे ही थे कि बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें मेदांता में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुरानी रंजिश में रेकी के बाद की गई हत्या
मोहनलालगंज के इंद्रजीत खेड़ा के पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान संध्या पांडेय के पति सुजीत पांडेय की हत्या पुरानी रंजिश में रेकी करने के बाद की गई। ईंट-भट्ठे के पास हुई वारदात के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के मुताबिक, सुजीत पांडेय सुबह व शाम भट्ठे पर जाते थे। बदमाशों को उनकी दिनचर्या के बारे में जानकारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुजीत ने इलाके में अच्छी खासी संपत्ति अर्जित कर ली थी। वहीं, कई सालों से लगातार प्रधान रहे। हाल ही में मोहनलालगंज को नगर पंचायत घोषित कर दिया गया था जिसके बाद से सुजीत ने अध्यक्ष पद की तैयारी भी शुरू कर दी थी। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

खुद की सुरक्षा में चलाई पूर्व प्रधान ने गोली

पूर्व प्रधान सुजीत पांडेय के पास लाइसेंसी असलहा है। बदमाशों ने जब उन पर फायरिंग की तो खुद को बचाने के लिए उन्होंने भी जवाबी फायरिंग की। कुछ दूर तक बदमाशों का पीछा भी किया  लेकिन गोली लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी मौत हो गई।

9 एमएम पिस्तौल से की गई फायरिंग
पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, बदमाशों ने हमले में 9 एमएम के असलहे का प्रयोग किया है। मौके से 8 खोखे बरामद हुए है जिसमें चार खोखे 9 एमएम के हैं। वहीं चार खोखे .32 बोर के हैं। एक तमंचा भी मौके से मिला है। पुलिस का कहना है .32 बोर का खोखा सुजीत पांडेय के लाइसेंसी असलहे का हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed