फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police arrested three smugglers with 324 tortoises in barabanki

बाराबंकीः तस्करी के लिए ले जा रहे 324 कछुए बरामद, दो महिलाओं समेत तीन लोग गिरफ्तार

Mon, 21 Jan 2019 01:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 21 Jan 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
police arrested three smugglers with 324 tortoises in barabanki
पुलिस द्वारा पकड़े गए तस्करों से बरामद कछुए - फोटो : amar ujala
बाराबंकी के पिकअप से तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 324 कछुओं को हैदरगढ़ पुलिस ने बरामद कर अमेठी जिले की दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि गिरोह के दो तस्कर मौके से भाग निकले। वन विभाग की टीम ने बरामद कछुओं को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


एएसपी दक्षिणी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि हैदरगढ़ पुलिस ने रविवार को क्षेत्र में चेकिंग के दौरान कनवा गांव नहर पुलिया के पास से एक पिकअप रोककर उसमें रखे सात बोरों में भरे कछुए बरामद किए। मामले में पुलिस ने आरोपी दुर्गेश निवासी ग्राम छत्रपति खेड़ा हैदरगढ़, रवीना पत्नी दिलीप निवासी ग्राम पकड़ी थाना पीपरपुर जनपद अमेठी व मुग्गो पत्नी छिद्दा कंजड़ निवासी गांधीनगर कस्बा, जगदीशपुर अमेठी को मौके से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


जबकि दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इन कछुओं को पश्चिम बंगाल में सप्लाई करना था। मौके पर वन विभाग की टीम भी पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शक्तिवर्धक दवा बनाने के काम आता कछुआ

police arrested three smugglers with 324 tortoises in barabanki
पकड़े गए आरोपी - फोटो : amar ujala
पुलिस ने जब बोरों में मिले कछुओं की गिनती की तो उनकी संख्या 324 निकली। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। हैदरगढ़ रेंजर दिलीप सिंह ने बताया कि पुलिस अभिरक्षा में तीनों तस्करों को सीजीएम कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। वहीं, कछुओं को गोमती या फिर घाघरा नदी में छोड़ा जाएगा। 

वन विभाग के अधिकारियों की मानें तो कछुओं का प्रयोग शक्तिवर्धक दवाएं बनाने मेंं होता है। बरामद कछुओं की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ये कछुआ यहां पश्चिम बंगाल और फिर वहां से विदेश भेज जाते हैं, जहां इनकी कीमत मिलती है। पुलिस अब इस पूरे गिरोह के बारे में पता लगा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed