{"_id":"66053e56d2b628b14a08be0d","slug":"police-arrested-thief-in-hospital-of-gonda-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda: रात में डॉक्टर बनकर पूछता था मरीजों का हाल, मौका मिलते ही मोबाइल पर हाथ साफ कर देता था, पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda: रात में डॉक्टर बनकर पूछता था मरीजों का हाल, मौका मिलते ही मोबाइल पर हाथ साफ कर देता था, पकड़ा गया
Thu, 28 Mar 2024 03:27 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 28 Mar 2024 03:27 PM IST
सार
पुलिस ने चिकित्सा महाविद्यालय से एक चोर को पकड़ा है। वो रात को मरीजों से हालचाल लेता था और इसी दौरान मौका मिलने पर उनका मोबाइल चुरा लेता था।
विज्ञापन
पकड़े जाने पर हुई पिटाई।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराजा देवीबख्श सिंह चिकित्सा महाविद्यालय में एक चोर डॉक्टर की वर्दी पहनकर मरीजों का हालचाल पूछता था और मौका मिलते ही तीमारदारों के मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर लेता था। बृहस्पतिवार को डॉक्टर बने चोर के पकड़े जाने पर मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
तीमारदारों व स्वास्थ्यकर्मियों ने पकड़े गए चोर की पिटाई कर कोतवाली नगर की पुलिस के हवाले कर दिया। तीमारदारों ने बताया कि पकड़ा गया चोर एप्रेन पहनकर और मुंह में मास्क लगाकर हर रोज रात में वार्ड में राउंड करता था। बुधवार रात को संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सपा के लिए भारी न पड़ जाए आजम की जिद, दूर तलक जा सकता है मुरादाबाद में मौजूदा सांसद का टिकट काटने का असर
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - ये हैं वो तीन सीट जहां बसपा का होगा कड़ा इम्तिहान, पहले चरण की इन सीटों पर 2019 में हाथी ने दिखाया था दम
सिविल ड्रेस में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने चोर को धर दबोचा। पिछले दो दिनों में परसपुर निवासी रामावती, पूरेलली निवासी अरविंद पांडेय, बालपुर निवासी पिंकू दूबे, परसपुर के शिवा सिंह, बेनीपुर निवासी सम्मयदीन, उमरी बेगमगंज निवासी रंग बहादुर सिंह तथा पेडारन निवासी अर्जुन कुमार की मोबाइल चोरी हो चुकी है। आरोपी से कोतवाली नगर में पूछताछ की गई।