फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police arrested the accused of rape

विधानसभा के सामने दुष्कर्म पीड़िता ने किया था आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Thu, 11 Mar 2021 06:33 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 11 Mar 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
Police arrested the accused of rape
जेल ब्रेक (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
रेप पीड़िता की ओर से विधानसभा भवन के सामने आत्मदाह की कोशिश के बाद सक्रिय हुई जिले की पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। 
विज्ञापन


दोस्तपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती पिछली छह जनवरी को घर में सो रही थी। तभी रामपुर अहेथा थाना बेवाना जिला अंबेडकर नगर निवासी राजू वर्मा और अजय वहां पहुंच गए। राजू वर्मा ने युवती के साथ दुराचार किया था। युवती की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने राजू वर्मा को पकड़कर यूपी 112 को सौंप दिया था जबकि अजय भाग निकला था। सात जनवरी को पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर राजू और अजय के खिलाफ केस दर्ज कर उसका 164 का बयान दर्ज कराया था।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने राजू को थाने में बैठाने के बाद छोड़ दिया था। आरोपी उसे धमकी दे रहे थे। बुधवार को पीड़िता ने लखनऊ में विधानसभा भवन के सामने आत्मदाह की कोशिश की थी। इसकी सूचना जिले में पहुंची तो पुलिस के अधिकारी सक्रिय हो गए थे। एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने एएसपी विपुल श्रीवास्तव को गिरफ्तारी की जिम्मेदारी सौंपी थी। पुलिस ने दुराचार में शामिल मुख्य आरोपी राजू वर्मा को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि घटना में शामिल दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। शीघ्र ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed