{"_id":"59f34c054f1c1bdb538b9741","slug":"police-arrested-relatives-in-murder-of-mother-and-four-daughters","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासे के करीब पहुंची ट्रेन से फेंकी गई मां और चार बच्चियों के केस की गुत्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासे के करीब पहुंची ट्रेन से फेंकी गई मां और चार बच्चियों के केस की गुत्थी
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
Updated Fri, 27 Oct 2017 08:38 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन से मां समेत फेंकी गई चार बच्चियों के मामले में पुलिस खुलासे के बेहद करीब पहुंच गई है। पुलिस के हाथ कई अहम सुबूत लगे हैं। उनके आधार पर पुलिस जल्द ही वारदात का राजफाश कर सकती है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों की मानें तो मां समेत चार नहीं बल्कि पांच बच्चियों को ट्रेन से फेंका गया था। वहीं इस वारदात को लुधियाना से बिहार जाते समय नहीं बल्कि बिहार से कश्मीर जाते समय अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
वारदात की वजह बच्चियों की मां के हिस्से में उसके मायके से मिली तीन बीघा जमीन को बताई जा रही है। पुलिस इस मामले में बच्चियों के पिता इद्दू, मुंह बोले मामा इकबाल व इजहार को आरोपी मान रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
लेकिन पुलिस सूत्र बताते हैं कि जांच इसी दिशा में आगे बढ़ रही है। आरोपी इकबाल, इजहार को हिरासत में ले लिया गया है लेकिन पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। वहीं बच्चियों की नानी नाजिया खातून बिहार से सीतापुर के लिए रवाना हो चुकी हैं।
सोमवार को बिहार के बेतिया जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सरिया बाजार निवासी इद्दू की पत्नी व चार पुत्रियों को चलती ट्रेन से फेंक दिया गया था। इसमें इद्दू की पत्नी आफरीन का शव लखीमपुर खीरी के मैगलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम खखरा के निकट रेल ट्रैक के किनारे पाया गया था।
जबकि उसकी पुत्री मुन्नी का शव मानपुर थाना क्षेत्र के रमईपुर हाल्ट के निकट रेल ट्रैक के किनारे मिला। पुत्री अल्बुल खातून व सलीमा रामकोट के ग्राम गोरा व भवानीपुर के निकट घायल अवस्था में पड़ी मिली थीं।
रबिया महमूदाबाद क्षेत्र के गुलरामऊ रेलवे क्रासिंग के निकट घायल अवस्था में पड़ी पाई गई थी। जबकि एक अन्य पुत्री हसीना का अब तक पता नहीं चल सका है। इस मामले में पुलिस ने अल्बुल के मुंह बोले मामा इकबाल व उसके साथी इजहार के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास आदि धाराओं में जीआरपी थाना सीतापुर में रिपोर्ट दर्ज कर रखी है।
पहले अल्बुल ने बताया था कि वह परिवार के साथ लुधियाना से मोतीहारी जा रही थी। जिसके बाद उसने बयान बदला और बताया कि परिवार बेतिया जिले से कश्मीर के लिए जा रहा था।
जांच में जुटी पुलिस ने जब दूसरे बयान पर गौर किया और जांच शुरू की, तो पूरी साजिश की परतें उधड़ती चली गईं। जीआरपी के अधिकारी खुलकर बोलने को तैयार नहीं हैं, लेकिन सूत्रों की माने तो जीआरपी ने इस पूरे मामले के सारे सवाल सुलझा लिए हैं।
पुलिस जब घायल बच्चियों के ननिहाल बिहार के बेतिया जिले के नौतन थाना क्षेत्र के ग्राम झखरा पहुंची, तो पूरा मामला उजागर हो गया। पुलिस ने इस मामले में बच्चियों के मुंह बोले मामा इकबाल व उसके साथी इजहार को हिरासत में ले लिया है।
वहीं उसके पिता इद्दू को भी दबोचा लिया गया है। हालांकि पुलिस उनकी गिरफ्तारी की बात नकार रही है। सूत्रों की मानें तो एक साजिश के तहत इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया है। इद्दू सोमवार को अपने परिवार के साथ कामाख्या एक्सप्रेस में सवार होकर बिहार से जम्मू के लिए निकला था।
ट्रेन जैसे ही सीतापुर की सीमा में प्रवेश की, साजिश के तहत इद्दू, इकबाल व इजहार ने इन बच्चियों को एक-एक कर ट्रेन से बाहर फेंकना शुरू कर दिया। इस दौरान रात हो चुकी थी, बच्चियां व मां सो रहीं थी। पुलिस का मानना है कि पहले तीनों ने रबिया को महमूदाबाद क्षेत्र में फेंका।
उसके कुछ पल बाद रबिया से छोटी बहन हसीना को चलती ट्रेन से फेंक दिया। जिसके बाद मुन्नी को मानपुर थाना क्षेत्र के रमईपुर के निकट फेंका। अल्बुल व सलीमा को रामकोट क्षेत्र में फेंका गया और अंत में जब ट्रेन लखीमपुर जिले के मैगलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम खखरा के निकट से गुजरी तो उनकी मां आफरीन को फेंका गया है।
पुलिस अब जल्द ही इस पूरे मामले से पर्दा उठा सकती है। सीओ जीआरपी चारबाग अमिता सिंह ने बताया कि पुलिस हत्यारों के बेहद करीब पहुंच चुकी है। हत्या में बच्चियों के पिता इददू समेत उसके साथी इकबाल व इजहार शामिल हैं। इकबाल व इजहार बच्चियों के ननिहाल में रहते हैं।
इस वजह से बच्ची उन्हें बार-बार मामा कह रही है। जबकि इकबाल इन बच्चियों का सगा मामा नहीं है। उन्होंने बताया कि इस वारदात को बच्चियों के ननिहाल में मौजूद जमीन व संपत्ति को हथियाने के लिए अंजाम दिया गया है।