फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police arrested nine fraudsters

लखनऊ की टीम ने 12 दिन तक झारखंड में डाला था डेरा तब पकड़े गए नौ जालसाज

Sat, 08 Aug 2020 09:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 08 Aug 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Police arrested nine fraudsters
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

लोगों को झांसे में लेकर खाते से मोटी रकम उड़ाने वाले साइबर जालसाज ओके गिरोह का पर्दाफाश लखनऊ के साइबर क्राइम सेल ने किया है। साइबर क्राइम सेल की टीम ने जामताड़ा के तिलिस्म को दूसरी बार तोड़ा है।

विज्ञापन


करीब छह महीने पहले इसी टीम ने एक जालसाज को जामताड़ा से गिरफ्तार किया था। इस बार टीम के 14 सदस्यों ने 12 दिनों तक देवघर और दुमका में डेरा डाल दिया था।
तब पुलिस के हाथ नौ जालसाज हाथ लगे। एसीपी साइबर क्राइम सेल विवेक रंजन राय के मुताबिक, सचिवालय से रिटायर समीक्षा अधिकारी से 53 लाख की धोखाधड़ी करने वाले ठगों का जाल देशभर में फैला हुआ है।
विज्ञापन


गिरफ्तार नौ ठगों के खिलाफ छत्तीसगढ़ के पांच जिलों में धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। वहीं, आरोपियों के पास से मिले मोबाइल से पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। इन दस्तावेजों के आधार पर टीम ने जालसाजों के नेटवर्क को तोड़ने की तैयारी शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

होगी गैंगेस्टर की कार्रवाई

 एसीपी साइबर क्राइम सेल विवेक रंजन के मुताबिक, दुमका निवासी रूपक मंडल और उसके साथियों पर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, कांकेर, दंतेवाड़ा, राजनंदगांव औैर महासमुंद में मुकदमे दर्ज हैं।

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने यहां संपर्क किया था। पुलिस ने रूपक मंडल और उसके साथियों के पास से सात मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनमें कुछ पीडीएफ फाइल मिली थीं।

इन फाइलों में एसबीआई के खाताधारकों के मोबाइल नंबर, अकाउंट नंबर, ई-मेल आईडी व अन्य डिटेल हैं। रूपक मंडल के अनुसार, गिरोह के सरगना राजेश, सुमन और प्रमोद ही बैंक कर्मियों की मदद से यह डाटा हासिल करते थे।

जिसके बाद गिरोह के सदस्य लोगों को झांसे में फंसाते थे। पुलिस जालसाजों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की तैयारी कर चुकी है। फरार आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी कराए जाएंगे।

दो साल में बन गए पक्के दो मंजिले मकान

एसीपी विवेक रंजन के मुताबिक, साइबर जालसाजों ने दो साल के अंदर काली कमाई से दो मंजिलों से अधिक पक्के मकान खड़े कर लिए। करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम देने वाले नौ ठगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही जालसाजी कर अर्जित की गई संपत्ति को भी जब्त किया जायेगा। एसीपी विवेक रंजन ने बताया कि ठगों के मोबाइल फोन से मिले खाताधारकों की डिटेल कोर्ट को सौंपी गई है। वहीं, फरार राजेश, सुमन और प्रमोद समेत 11 लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।      

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed