काले शीशे लगी एयरकंडीशंड कार में हो रहा था यह अपराध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनहट पुलिस ने बृहस्पतिवार रात काले शीशे लगी एक एयरकंडीशंड कार से चोरी की छह बकरियां और बकरा बरामद किया है। इस दौरान कार छोड़कर भाग रहे चोरों में से पुलिस ने एक को पकड़ लिया, जबकि तीन भाग गए।
एसओ सुरेश कुमार यादव के मुताबिक, देवां रोड पर चेकिंग के दौरान काले शीशों वाली कार को रोका गया। उसमें से उतरे चार व्यक्तियों को भागते देख पुलिस ने घेराबंदी की और एक को पकड़ लिया। उसकी पहचान सीतापुर के कमलापुर थाने के बैंकुंडपुर निवासी नितिन कश्यप के रूप में हुई।
उसने बताया कि वह पारा की मायावती कॉलोनी में रह रहा है। तीन साथियों की मदद से बाराबंकी के कई स्थानों से छह बकरियां, एक बकरा व हिमसिटी के एक मकान से कैमरा व नगदी चोरी की थी।
स्कूलों में भी करते थे चोरी
तीन महीने पहले पपनामऊ के स्कूल से छत का पंखा व बर्तन चोरी भी कुबूली। पुलिस ने बकरा व बकरियां कब्जे में लेने के साथ चोरी के चार एलईडी बल्ब, सीलिंग फैन, सिलेंडर आदि भी बरामद किया।
चिनहट के ही एसआई विजय शंकर तिवारी ने बृहस्पतिवार रात कस्बे में घेराबंदी करके बाराबंकी के लगपुरवा बड़ागांव निवासी राजेश लोध को गिरफ्तार किया।
उसके कब्जे से तीन महीने पहले चुराई सलोनी चौरसिया के ई-रिक्शा की बैटरी बरामद हुई। राजेश ने कुबूला कि वह चोरी की बैटरी के ग्राहक तलाश रहा था।