{"_id":"5dcd52b18ebc3e54a856dd01","slug":"police-arrested-four-with-illigal-wine-of-36-lakh-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: पुलिस व एसटीएफ ने 36 लाख कीमत की अवैध शराब की बरामद, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: पुलिस व एसटीएफ ने 36 लाख कीमत की अवैध शराब की बरामद, चार गिरफ्तार
Thu, 14 Nov 2019 06:42 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 14 Nov 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार पुलिस और एसटीएफ ने 36 लाख कीमत की अवैध शराब बरामद करते हुए चार धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब हरियाणा से कोलकाता ले जाई जा रही थी। पकड़े गए तस्कर हरियाणा प्रांत के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन
पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय ने बताया कि बुधवार की रात दो वाहनों से हरियाणा से कोलकाता अवैध शराब जाने की सूचना मिली। सूचना पर ऊंचाहार कोतवाल धर्मेद्र दुबे और एसटीएफ ने सूचना पर सवैया तिराहा के पास से वाहनों को रोककर तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में शराब मिली।
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि मौके से 925 पेटी शराब बरामद की गई। इन पेटियों में कुल 8165 लीटर शराब भरी थी। इस मामले में हरियाणा प्रांत के सोनीपत जिले के खरखोदा थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी संदीप रविंद्र सिंह, सिसाना खरखोदा निवासी कृष्ण सिंह, पानीपत जिले के खलीला प्रहलादपुर निवासी जगदीश को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पकड़े गए धंधेबाजों के पास से 6100 रुपये की नकदी, तीन मोबाइल फोन, फर्जी प्रपत्र बिल्टी और एक डीसीएम, कार को कब्जे में लिया गया है। उन्होंने बताया कि अपराध समीक्षा बैठक में ऊंचाहार कोतवाल और उनकी टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।