Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police arrested accused who exploited woman working in private bank in Lucknow on pretext of marriage

Lucknow: शादी का झांसा देकर सहकर्मी नोचता रहा युवती का जिस्म, बच्चा होने पर छोड़कर फरार; किया गया गिरफ्तार

Sun, 29 Jun 2025 04:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 29 Jun 2025 04:27 PM IST
सार

लखनऊ में शादी का झांसा देकर सहकर्मी, युवती का जिस्म नोचता रहा। बच्चा होने पर उसे छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने मामले में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Police arrested accused who exploited woman working in private bank in Lucknow on pretext of marriage
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी लखनऊ के गोसाईंगंज में प्राइवेट बैंक में काम करने वाली युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसका नाम सुमित यादव है। यह गाजीपुर के कासिमाबाद का रहने वाला है। चिनहट पुलिस ने शनिवार को उसे पकड़ा है।

विज्ञापन


मामले में सुल्तानपुर की रहने वाली युवती ने केस दर्ज कराया था। पीड़िता के मुताबिक, वर्ष 2020 से वह बैंक में काम कर रही है। बैंक में ही काम करने वाले सुमित ने पहले उससे दोस्ती की। फिर, प्रेम जाल में फंसाकर शादी का वादा किया। इसके बाद चिनहट इलाके में किराये का कमरा लेकर पति की तरह उसके साथ रहने लगा। 

विज्ञापन

मां की बीमारी का बहाना करके फरार हो गया

इस दौरान आरोपी ने बार-बार उसका यौन शोषण किया। बाद में शादी की बात कहने पर वह टालमटोल करने लगा। इस बीच युवती गर्भवती हो गई। उसने एक बेटे को जन्म दिया। पीड़िता का आरोप है कि बीती 25 फरवरी को सुमित अपनी मां की बीमारी का बहाना करके गांव चला गया। वहां उसने अपना फोन बंद कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रानीखेड़ा में किराये के मकान में रह रहा था

सुमित की हरकत से परेशान होकर पीड़िता ने अप्रैल महीने में गोसाईंगंज थाने में यौन शोषण का केस दर्ज कराया। जांच में मामला चिनहट का निकला तो गोसाईंगंज पुलिस ने केस चिनहट थाने ट्रांसफर कर दिया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी सुमित यादव को मोहनलालगंज के रानीखेड़ा इलाके से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि आरोपी मौजूदा समय में रानीखेड़ा इलाके में किराये के मकान में रह रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed