पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया 50 हजार का इनामी बदमाश, मेड इन यूएसए पिस्टल का था शौक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के लिए दो साल से सिरदर्द बने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश जावेद उर्फ पप्पू को इंदिरानगर के पिकनिक स्पॉट में मुठभेड़ के बाद दबोच लिया गया। बदमाश के दो साथी मौके से भाग निकले। पुलिस ने पिस्टल, कारतूस व बाइक बरामद किया।
इससे पहले जावेद ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में जावेद के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय व अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस आयुक्त ने मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम को 50 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
मड़ियांव थाने का है हिस्ट्रीशीटर
पुलिस आयुक्त ने बताया कि जावेद मड़ियांव थाना का हिस्ट्रीशीटर है और वहीं मोहिबुल्लापुर श्रीनगर में रहता है। वह राजधानी के मोस्ट वांटेड अपराधियों में शामिल है। उसने महानगर में आटा व्यापारी, कृष्णानगर में आरके ज्वैलर्स और गोसाईंगंज के एक सराफा कारोबारी से लूट के अलावा लूटपाट की कई वारदातें की हैं। लखनऊ के विभिन्न थानों में जावेद के खिलाफ 24 मुकदमे दर्ज हैं। उसकी तलाश में क्राइम ब्रांच समेत पुलिस की कई टीमें लगी थीं।
वारदात के बाद भाग जाता था दिल्ली
जावेद लखनऊ में वारदात के बाद दिल्ली भाग जाता था। एडीसीपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली में उसके कई ठिकाने पता चले हैं। वहां वह पुलिस से छिपकर रहता था।
यूएसए की बनी पिस्टल रखता था शातिर
जावेद मेड इन यूएसए पिस्टल रखता था। पुलिस आयुक्त ने बताया कि पता लगाया जा रहा है कि उसके पास यह पिस्टल कहां से आई? वह बबलू चंद्रेश, संदीप गौतम, हरीश पहाड़ी जैसे बदमाशों की टीम बनाकर वारदात करता था।
नाकाबंदी की थी पुलिस
एडीसीपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पिकनिक स्पॉट रोड पर पप्पू के आने की खबर मिलते ही पुलिस ने वाहन चेकिंग के बहाने गाढ़ा लगा लिया था। जैसे ही मुखबिर ने पप्पू के आने की सूचना दी, पुलिस टीम मुस्तैद हो गई और मुठभेड़ के बाद दबोच लिया।
लुटेरा इरफान गाजी गिरफ्तार
गाजीपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय लुटेरे इरफान गाजी को शुक्रवार रात सर्वोदयनगर बंधा के पास बैरल नंबर छह से दबोच लिया। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। एसीपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अलीगंज के बड़ा चांदगंज स्थित भिड़िया टीला निवासी इरफान गाजी पर लूटपाट, अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त के 20 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं।