{"_id":"5b2801fc4f1c1b6c4d8b7512","slug":"police-arrested-26-of-solver-gang-in-sipahi-bharti-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गैंग के 26 सदस्य गिरफ्तार, एग्जाम में सेंधमारी की कोशिशें हुई नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गैंग के 26 सदस्य गिरफ्तार, एग्जाम में सेंधमारी की कोशिशें हुई नाकाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
सिपाही भर्ती 2018 के तहत होने वाली परीक्षा पहले दिन पेपर लीक होने की अफवाहों के बीच संपन्न हो गई। वहीं सेंधमारी की तमाम कोशिशें नाकाम करते हुए पुलिस व एसटीएफ ने परीक्षा में नकल कराने वाले गैंग के अब तक 26 लोगों को गोरखपुर, इलाहाबाद, बुलंदशहर, सहारनपुर, संतकबीरनगर और हाथरस से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
गोरखपुर में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एसटीएफ ने रविवार देर रात नकल कराने वाले गिरोह के मुखिया पीपीगंज गोरखपुर निवासी अनिल गिरी, सॉल्वर आनंद यादव और अमरनाथ यादव को धर दबोचा था। अनिल गिरी से पूछताछ के बाद एसटीएफ ने सोमवार को ताबड़तोड़ छापेमारी करके 10 और लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इलाहाबाद में एसटीएफ ने रविवार को तीन और सोमवार को सॉल्वर गैंग के छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। नौ परीक्षार्थी ओएमआर शीट लेकर भाग निकले। बुलंदशहर में पुलिस ने सोमवार सुबह हापुड़ निवासी युवक की परीक्षा देने मुरादाबाद जा रहे खालौर निवासी उमेश को दबोच लिया।
विज्ञापन
सहारनपुर में खालापार आर्य कन्या इंटर कॉलेज में बिहार निवासी राहुल को गिरफ्तार किया गया है। वह बुलंदशहर के मुकेश के नाम से परीक्षा देने आया था। हाथरस में बिहार के नवादा निवासी वासुदेव और फिरोजाबाद निवासी सोनपाल सिंह को दूसरे छात्रों की जगह परीक्षा देते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।