फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police arrest restaurant waiters for card cloning

नामी रेस्त्रां के वेटर कार्ड क्लोनिंग से निकालते थे लाखों रुपए

Fri, 20 Nov 2015 12:40 PM IST
Updated Fri, 20 Nov 2015 12:40 PM IST
विज्ञापन
police arrest restaurant waiters for card cloning

शहर के एक रेस्टोरेंट के तीन वेटरों ने शातिराना तरीके से ग्राहकों के एटीएम व क्रेडिट कार्ड की क्लोनिंग कर करीब एक करोड़ रुपये निकाल लिए। गोमतीनगर के मिठाईवाला चौराहे पर स्थित ‘दि टेस्ट ऑफ नवाब’ रेस्टोरेंट के तीन वेटरों को साइबर ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर उनके कारनामे का खुलासा किया। वेटरों के पास कार्ड का डाटा कॉपी करने वाली स्किमिंग मशीन (मिनी डीएक्स थ्री) मिली है।

विज्ञापन


एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि पकड़े गए वेटरों में पुलिस लाइंस निवासी व सीबीसीआईडी फैजाबाद में तैनात सिपाही अशोक राय का बेटा चंद्र प्रकाश राय, उन्नाव के अजगैन सीतलगंज का शिवम पांडेय और फैजाबाद के मवई लोहस्सा का सोहराब खान शामिल हैं।
विज्ञापन


इस गोरखधंधे का मास्टरमाइंड रेस्टोरेंट का शेफ सुहैल है। रेस्टोरेंट का एक अन्य कर्मचारी जावेद भी इस धंधे में शामिल था। दोनों की तलाश में टीमें भेजी गई हैं। दि टेस्ट ऑफ नवाब रेस्टोरेंट, मुंबई की प्रसिद्ध रेस्टोरेंट चेन करीम की फ्रेंचाइजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मशीन जेब में रखकर चलता था सोहराब

police arrest restaurant waiters for card cloning

सोहराब ने बताया कि स्किमिंग मशीन वह जेब में रखकर चलता था। जब ग्राहक पेमेंट के लिए कार्ड देते थे तो सौंफ-मिश्री लाने के बहाने वह कार्ड लेकर चला जाता। रास्ते में ही नजर बचाकर वह मशीन में कार्ड स्वैप कर देता था। इसके बाद रेस्टोरेंट की कार्ड रीडर मशीन लाता था। ग्राहक के सामने रेस्टोरेंट की मशीन में कार्ड स्वैप करता। ग्राहक जब पासवर्ड डालता तो वह देख लेता था। कार्ड का पासवर्ड वह डायरी में लिख लेता था। डुप्लीकेट कार्ड बनने पर इसी पासवर्ड के जरिए शातिर रुपये निकालकर आपस में बांट लेते थे।

अब तक 85 लोगों के अकाउंट से रुपये उड़ाए

साइबर सेल के नोडल प्रभारी व सीओ हजरतगंज अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि वेटरों के गैंग ने अब तक 85 लोगों के अकाउंट से रुपये उड़ाने की बात कुबूल की है। इसमें से करीब 40 लोगों ने एफआईआर भी दर्ज कराई है। विरामखंड निवासी शांतनु श्रीवास्तव के कार्ड का क्लोन बनाकर 3,50,522 और 30,000 रुपये, हजरतगंज में उदयगंज क्ले स्क्वॉयर निवासी अहमद खान की बेटी निदा के अकाउंट से 1,20,000 रुपये, इंदिरानगर लोहिया विहार निवासी सुभाष वर्मा के अकाउंट से 16,500 रुपये निकाले।

विपुलखंड के मो. आफताब और एल्डिको ग्रीन अपार्टमेंट निवासी दिनेश श्रीवास्तव ने भी रुपये निकाले जाने की शिकायत पुलिस से की है। इन सभी लोगों ने दि टेस्ट ऑफ नवाब में कार्ड से पेमेंट किया था। पुलिस को वेटरों के पास एक डायरी भी मिली है जिसमें 85 कार्ड के नंबर और पासवर्ड लिखे हैं।

बंगलुरू में करते थे कार्ड की क्लोनिंग

police arrest restaurant waiters for card cloning

साइबर सेल के प्रभारी जर्नादन दुबे ने बताया कि आरोपी सोहराब को स्किमिंग मशीन बंगलुरू के जावेद ने दी थी। वह हर 15 दिन में मशीन लेकर फ्लाइट से बंगलुरू जाता था और वहां जावेद उसे दूसरी मशीन दे देता था। मशीन में स्टोर कार्ड का डाटा निकालकर दूसरा कार्ड बनवाता था। इसके बाद बंगलुरू के ही एटीएम बूथ से रुपये निकाले जाते थे।

ऐसे काम करती है मशीन

माचिस की डिब्बी के बराबर होती है मिनी डीएक्स थ्री मशीन
जैसे ही एटीएम कार्ड इसमें स्वैप किया जाता है, उसकी सारी डिटेल स्टोर हो जाती है। यह डिटेल खाली एटीएम कार्ड में ट्रांसफर करके दूसरा कार्ड बना लिया जाता है।

सोहराब आठवीं फेल तो शिवम नौवीं पास
साइबर फ्रॉड करने वाला सोहराब खान आठवीं फेल है। उसने बताया कि सिर्फ टूटी-फूटी हिंदी पढ़नी और लिखनी आती है। शिवम पांडेय कक्षा नौ तक पढ़ा है जबकि सिपाही का बेटा चंद्र प्रकाश राय कानुपर यूनिवर्सिटी से बीए कर रहा है।

दिल्ली में मिलते हैं खाली एटीएम कार्ड
सोहराब ने बताया कि खाली एटीएम कार्ड दिल्ली में मिलते हैं। जावेद एक बार में 100-150 कार्ड लाता था। स्किमिंग मशीन में स्टोर डाटा इन कार्ड में ट्रांसफर कर दिया जाता था। सोहराब ने यह भी बताया कि गैंग केसदस्य गांवों में एटीएम बूथ जाकर मदद के बहाने लोगों के कार्ड ले लेते थे और उन्हें स्किमिंग मशीन में स्वैप कर डाटा कॉपी कर लेते थे।

पासवर्ड बदल दें सेफ रहेंगे

police arrest restaurant waiters for card cloning

कार्ड से पेमेंट अपने सामने ही करें और बाद में पासवर्ड बदल दें। पासवर्ड बदलने से क्लोनिंग के बाद भी दुरुपयोग नहीं हो सकेगा। शातिर वेटरों की डायरी में कई पासवर्ड के आगे लाल निशान लगा था। यह ऐसे लोग थे जिन्होंने एटीएम कार्ड का पासवर्ड बदल दिया था और ठगी का शिकार होने से बच गए।

रेस्टोरेंट मालिक की भूमिका की जांच

वेटरों की करतूत के बारे में रेस्टोरेंट मालिक को जानकारी थी या नहीं? इसकी जांच की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि रेस्टोरेंट मालिक ने जानकारी से इन्कार किया है। अगर इसके बाद भी उसकी भूमिका सामने आती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुंबई के करीम की फ्रेंचाइजी है रेस्टोरेंट

दि टेस्ट ऑफ नवाब रेस्टोरेंट मुंबई की प्रसिद्ध रेस्टोरेंट चेन करीम की फ्रेंचाइजी है। होटल कर्मियों ने बताया कि करीम बिरयानी और नॉनवेज का चर्चित रेस्टोरेंट है। उसके खाने का टेस्ट न बिगड़े इसलिए फ्रेंचाइजी को वेटर और शेफ करीम ही भेजता है। पकड़े गए वेटरों को भी करीम ने ही भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed