फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Poet who filed a case against folk singer Neha Singh Rathore received threat, case is registered in Hazratganj

Lucknow: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर पर केस दर्ज कराने वाले कवि को मिली धमकी, हजरतगंज में दर्ज है मुकदमा

Fri, 02 May 2025 10:45 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 02 May 2025 10:45 AM IST
सार

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने वाले कवि को धमकी मिली है। कवि ने कहा कि फोन करने वाले ने कहा कि बहुत नेता बन रहे हो, यह ठीक नहीं है। 

विज्ञापन
Poet who filed a case against folk singer Neha Singh Rathore received threat, case is registered in Hazratganj
लोक गायिका नेहा सिंह राठौर - फोटो : amar ujala

विस्तार

आतंकी हमले को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करने की आरोपी लोकगीत गायिका नेहा सिंह राठौर पर केस दर्ज कराने वाले कुर्सी रोड निवासी कवि अभय प्रताप सिंह को सोमवार शाम अज्ञात युवक ने धमकी दी। आरोपी ने धमकी देने में दिल्ली के नंबर का इस्तेमाल किया है।

विज्ञापन


आरोपी ने उन्हें दो बार कॉल की थी। फोन करने वाले ने युवक ने कवि से पहले पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बारे में पूछताछ की। इसके बाद कहा कि बहुत नेता बन रहे हो, यह ठीक नहीं है। कवि का आरोप है कि जब उन्होंने युवक का नाम पूछा तो वह गाली-गलौज करने लगा और कॉल काट दी। अभी इस मामले में कवि ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UPSSSC के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत: प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में एक बार शामिल होने वाले तीन साल तक होंगे पात्र
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  डिप्टी सीएम बोले- जाति जनगणना की घोषणा से अखिलेश-राहुल की नींद उड़ी, अब गोली खाकर सोना पड़ रहा है


कवि अभय ने नेहा सिंह राठौर के खिलाफ हजरतगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि कवि ने मौखिक शिकायत की है। उधर, हसनगंज पुलिस आतंकी हमले के मामले में एलयू की शिक्षिका माद्री काकोटी के खिलाफ दर्ज देशद्रोह के केस में पोस्ट और वीडियो आदि का परीक्षण कर रही है। वादी व एबीवीपी के महानगर सहमंत्री जतिन शुक्ला के बुधवार को बयान दर्ज कर उनसे साक्ष्य आदि सब ले लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed