फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Poet Kumar Vishwas said – We are fortunate, we saw the installation of Ramlala in the grand temple.

UP: एक देवता के दर्शन तो हो गए.... कृष्ण जन्मभूमि की ओर इशारा कर अयोध्या में ये बोले कुमार विश्वास

Mon, 19 Jan 2026 07:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Mon, 19 Jan 2026 07:39 PM IST
सार

कवि कुमार विश्वास सोमवार को अयोध्या पहुंचे और रामलला के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि अयोध्या में भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा देखी।

विज्ञापन
Poet Kumar Vishwas said – We are fortunate, we saw the installation of Ramlala in the grand temple.
अयोध्या में कुमार विश्वास। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कवि कुमार विश्वास सोमवार को अयोध्या पहुंचे उन्होंने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। इससे पहले एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हम सौभाग्शाली हैं जो इस कालखंड के साक्षी बने हैं। हमने अयोध्या का संघर्ष, रक्तरंजित इतिहास देखा, संतों का अपमान देखा, कारसेवकों के आंसू और सरयू का लाल जल देखा, उसके बाद भव्य प्राण प्रतिष्ठा भी देखी।

विज्ञापन


कृष्ण जन्मभूमि की ओर इशारा करते हुए कहा कि रामकथा के आदि आचार्य भगवान शंकर से प्रार्थना है कि एक देवता के दर्शन तो करा दिए शीघ्र ही दूसरे देवता के भी दर्शन करा दें। उन्होंने कहा कि अयोध्या अब और अधिक रूचिकर लगती है। पहले मन में ग्लानि होती थी, दुख होता था कि जहां त्रिलोक के अधिपति ने अवतार लिया वहां ठीक से व्यवस्था नहीं थी। अब बेहतर व्यवस्थाएं हो गई हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  अयोध्या पहुंचे कवि कुमार विश्वास... पूर्व विधायक ने आरती उतारकर व पांव पखारकर किया स्वागत
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नोएडा में इंजीनियर की मौत मामले में सीएम योगी का संज्ञान, एसआईटी गठित; पांच दिन में रिपोर्ट सौंपेगी


भगवान जिन पर रीझते हैं, उन पर कृपा भी करते हैं। जो मंदिर का विरोध करते थे वह भी अब दर्शन करने आ रहे हैं, इस सवाल के जवाब में कुमार विश्वास ने कहा कि राम से विरोध न कीजिए। राम से विरोध करने वाला टिक नही पाता। भगवान जिसे चाहते हैं वही उनके दर पर आता है। राम मंदिर में राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने कुमार विश्वास का अभिनंदन किया।

एक सवाल के जवाब में कहा कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कम बोलते हैं, इशारों में बोलते हैं लेकिन सार्थक बोलते हैं। दुर्भाग्य से पाकिस्तान हमारी ही जमीन लेकर बैठा है। उसके हाथ में कुछ ऐसी शक्ति लगी है, जिससे सभी दुखी हैं, चिंतित हैं। उनसे सचेत रहना व सावधान रहना भारत का उत्तरदायित्व है। भारत इस समय सक्षम है कि किसी भी मूर्ख की मूर्खता को समुचित रूप से दंडित कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed