{"_id":"696e13ad0350a71f110dfc54","slug":"ayodhya-kumar-vishwas-reached-ayodhya-and-visited-ram-lalla-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: अयोध्या पहुंचे कवि कुमार विश्वास... पूर्व विधायक ने आरती उतारकर व पांव पखारकर किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: अयोध्या पहुंचे कवि कुमार विश्वास... पूर्व विधायक ने आरती उतारकर व पांव पखारकर किया स्वागत
Mon, 19 Jan 2026 05:12 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 19 Jan 2026 05:12 PM IST
सार
कवि कुमार विश्वास ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। अयोध्या पहुंचने पर उनकी आरती उताकर और पैर धोकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
कुमार विश्वास के पांव पखारकर तौलिये से पोंछा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रख्यात कवि कुमार विश्वास सोमवार को अयोध्या पहुंचे। जहां उन्होंने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। वह अंबेडकर नगर में आयोजित श्रवण धाम महोत्सव में शामिल होने पहुंचे हैं।
वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उन्होंने राम मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन किया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने कुमार विश्वास का अभिनंदन किया। वह करीब 20 मिनट तक राम मंदिर में रहे। एयरपोर्ट पर भाजपा के पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने आरती उतlरकर व पारंपरिक तरीके से पांव पखारकर उनका स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक ने पहले उनकी आरती उतारी और फिर उनके पांव धोकर तौलिये से पांव पोंछा।
ये भी पढ़ें - कौन हैं अपर्णा: विदेश से की पढ़ाई...ऐसे शुरू हुई भाजपा से नजदीकियां, 2022 में सपा का दामन छोड़ चर्चा में आईं
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मुलायम परिवार से बाहर होंगी अपर्णा यादव, प्रतीक लेंगे तलाक! बोले- स्वार्थी महिला; जानें पोस्ट का सच
रविवार को हुआ महोत्सव का आगाज: मातृ-पितृ भक्ति के केंद्र श्रवण धाम में रविवार को तीन दिवसीय महोत्सव का भव्य आगाज हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन कर महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही यहां सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है।
तमसा नदी के तट पर जलाए गए एक लाख दीप: श्रवण धाम महोत्सव में तमसा नदी के तट पर एक लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इसके साथ ही प्रभारी मंत्री के आगमन पर वाराणसी से आए 21 पुराहितों ने संगम तट पर डमरू आरती की। सुबह घने कोहरे के बीच श्रवण धाम के संगम घाट पर एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योत्सना बंधु, न्यायिक रंजीत सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रतीक्षा सिंह, एएसपी पश्चिमी हरेंद्र कुमार व सीओ सिटी नितीश कुमार तिवारी समेत अन्य लोगों ने भगवान श्रीराम के समक्ष पूजन किया।
शाम को मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव, एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय, विधायक कटेहरी, डीएम अनुपम शुक्ला, एसपी अभिजीत आर. शंकर ने महोत्सव का उद्घाटन किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि श्रवण धाम को रामायण सर्किट से जोड़ने में यह महोत्सव बड़ी भूमिका निभाएगा। पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए पांच करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन करने के साथ महोत्सव में प्रतिभाग करने पहुंचे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन