फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   POCT Summit 2025: Dr. Lokendra Gupta represented India at the Global POCT Summit 2025

POCT Summit 2025: ग्लोबल पीओसीटी समिट 2025 में डॉ. लोकेन्द्र गुप्ता ने किया भारत का प्रतिनिधित्व

Sun, 02 Nov 2025 05:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 02 Nov 2025 05:38 PM IST
सार

ग्वांगझोउ (चीन) में आयोजित ग्लोबल पीओसीटी समिट 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए विशेषज्ञ वक्ता के रूप में डॉ. लोकेन्द्र गुप्ता का चयन किया गया।

विज्ञापन
POCT Summit 2025: Dr. Lokendra Gupta represented India at the Global POCT Summit 2025
भारत का प्रतिनिधित्व डॉ. लोकेंद्र गुप्ता ने किया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

ग्वांगझोउ (चीन) में आयोजित ग्लोबल पीओसीटी समिट 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए विशेषज्ञ वक्ता के रूप में डॉ. लोकेन्द्र गुप्ता का चयन किया गया। 

विज्ञापन


मेदांता अस्पताल, लखनऊ के आपातकालीन चिकित्सा एवं ट्रॉमा के निदेशक डॉ. लोकेन्द्र गुप्ता ने चीन के ग्वांगझोउ शहर में आयोजित ग्लोबल पीओसीटी समिट 2025 में भारत और मेदांता का प्रतिनिधित्व करते हुए विशेषज्ञ वक्ता  के रूप में भाग लिया।
विज्ञापन


यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन वॉन्डफो (Wondfo) द्वारा आईएफसीसी (International Federation of Clinical Chemistry and Laboratory Medicine) के सहयोग से आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. गुप्ता भारत से आमंत्रित मात्र दो विशेषज्ञ चिकित्सकों में से एक थे। एक एआईआईएमएस (AIIMS) से और दूसरे मेदांता लखनऊ से। सम्मेलन में उन्होंने आपातकालीन चिकित्सा में पॉइंट-ऑफ-केयर टेस्टिंग (POCT) के नवाचारों, उनके व्यावहारिक उपयोग तथा भारत में आपातकालीन चिकित्सा को सशक्त बनाने में इसकी भूमिका पर अपने विचार साझा किए।


इस वैश्विक आयोजन में 30 से अधिक देशों के विशेषज्ञों ने भाग लिया, जिसमें विश्वभर से क्लिनिकल और लेबोरेटरी मेडिसिन के अग्रणी विशेषज्ञ शामिल हुए। डॉ. गुप्ता ने कहा कि, “यह मेरे लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का विषय था कि मुझे भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला। यह अनुभव अत्यंत प्रेरणादायक और उपयोगी रहा।” उन्होंने वॉन्डफो टीम के उत्कृष्ट आयोजन और आतिथ्य के लिए आभार भी व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed