फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pocket money of UP ministers.

यूपी: आजम खां की पॉकेट मनी 22 लाख, शिवपाल ने नहीं लिया एक भी पैसा

Wed, 31 Aug 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 31 Aug 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Pocket money of UP ministers.
कैबिनेट मंत्री आजम खां व शिवपाल यादव - फोटो : amar ujala

अखिलेश यादव सरकार के मंत्रियों ने चार साल में पॉकेट मनी के रूप में 8.78 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए हैं। इनमें संस्कृति राज्यमंत्री अरुण कुमारी कोरी ने सबसे ज्यादा 22.93 लाख रुपये पॉकेट मनी खर्च की।

विज्ञापन


दूसरे नंबर पर नगर विकास मंत्री आजम खां हैं जिन्होंने 22.86 लाख रुपये पॉकेट मनी खर्च की। लाखों रुपये पॉकेट मनी खर्च करने वाले मंत्रियों की लंबी फेहरिस्त है। दिलचस्प यह है कि लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बतौर पॉकेट मनी एक रुपया भी नहीं लिया।
विज्ञापन


इसका खुलासा विधानसभा में 23 अगस्त को भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश खन्ना द्वारा पूछे गए एक सवाल से हुआ है। खन्ना ने जानना चाहा था कि वर्तमान मंत्रिमंडल के सदस्यों ने बतौर पॉकेट मनी कितना खर्च किया है और मितव्ययिता की दृष्टि से इसमें कमी के लिए क्या उपाय किए गए हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

शिवपाल को छोड़कर सभी ने खर्च की पॉकेट मनी

Pocket money of UP ministers.
शिवपाल सिंह यादव

जवाब में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मार्च 2012 से मार्च 2016 तक पॉकेट मनी लेने वाले 72 लोगों की सूची जारी की है जिसमें शिवपाल को छोड़कर सभी ने पॉकेट मनी खर्च की है। सूची में उनके नाम भी हैं जो अब अखिलेश की कैबिनेट में नहीं हैं।

2500-3000 रुपये रोजाना पॉकेट मनी
मुख्यमंत्री ने अपने लिखित जवाब में बताया है कि मंत्रियों को प्रदेश के भीतर दौरे पर फुटकर खर्च के लिए 2500 रुपये प्रतिदिन पॉकेट मनी मिलती है जबकि प्रदेश के बाहर दौरा करने पर 3000 रुपये प्रतिदिन पॉकेट मनी मिलती है। यह राशि कैबिनेट मंत्री से लेकर राज्यमंत्री तक को मिलती है।

10 लाख से ज्यादा पॉकेट मनी खर्च करने वाले मंत्री

Pocket money of UP ministers.

नाम--राशि (रुपये में)
अरुण कुमारी कोरी--22,93,800
आजम खां--22,86,620
कैलाश चौरसिया--22,85,900
शिव कुमार बेरिया (पूर्व मंत्री)--21,93,900

अरविंद सिंह गोप--21,87,900
जगदीश सोनकर--21,53,000
शाहिद मंजूर--21,25,400
राम करन आर्य--21,08,800
कमाल अख्तर--20,58,200

ओम प्रकाश सिंह--20,51,200
राम मूर्ति वर्मा--20,34,600
फरीद महफूज किदवई--20,05,587
विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह--19,74,955

इन मंत्रियों ने इतनी ली पॉकेट मनी

Pocket money of UP ministers.

अभिषेक मिश्र--18,94,103
मानपाल सिंह--18,86,600
शंखलाल मांझी--18,48,000
राम सकल गूर्जर--18,35,423

सुरेंद्र सिंह पटेल--18,30,400
भगवत शरण गंगवार (पूर्व मंत्री)--18,17,800
रामपाल राजवंशी--17,06,500
इकबाल महमूद--16,80,000

पारसनाथ यादव--16,40,200
राममूर्ति वर्मा--16,31,200
राजा महेंद्र अरिदमन सिंह (पूर्व मंत्री)--15,89,700
विजय बहादुर पाल--15,25,000
डॉ. शिव प्रताप यादव--15,16,764

महबूब अली--15,10,100
दुर्गा प्रसाद यादव--15,08,430
रियाज अहमद--14,94,900

इन्होंने खर्च किए इतने रुपये

Pocket money of UP ministers.

नितिन अग्रवाल--14,88,200
वसीम अहमद--14,72,400
अंबिका चौधरी (पूर्व मंत्री)--14,69,055
बलराम यादव--14,65,340
मूल चंद्र चौहान    --14,65,150

नरेंद्र सिंह वर्मा--14,64,352
राजीव कुमार सिंह--14,12,000
राजेंद्र सिंह राणा (पूर्व मंत्री)--13,92,226
मनोज कुमार पांडेय (पूर्व मंत्री)--13,72.050

राज किशोर सिंह--13,59,100
आलोक कुमार शाक्य (पूर्व मंत्री)--12,78,000
गायत्री प्रसाद प्रजापति--12,74,600
विजय कुमार मिश्र--12,22,900

राम गोविंद चौधरी--11,06,750
नरेंद्र सिंह यादव (पूर्व मंत्री)--10,47,800
चितरंजन स्वरूप (पूर्व मंत्री)--10,16,800
नारद राय--10,10,871

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed