फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM Narendra Modi wishes CM Yogi Adityanath on his birthday.

UP: पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई, बोले- यूपी की प्रगति और गरीबों-वंचितों को सशक्त बना रहे योगी

Wed, 05 Jun 2024 01:18 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 05 Jun 2024 01:18 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को दीर्घायु और स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर गृहमंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन
PM Narendra Modi wishes CM Yogi Adityanath on his birthday.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए योगी आदित्यनाथ के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की है। मोदी ने लिखा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। वे उत्तर प्रदेश की प्रगति और गरीबों तथा वंचितों को सशक्त बनाने के लिए काम कर रहे हैं। मैं उनके आने वाले समय में दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

विज्ञापन


वहीं प्रधानमंत्री की शुभकामनाओं पर सीएम योगी ने भी आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि आपकी आत्मीय एवं ऊर्जावान शुभकामनाएं मेरे लिए अथाह प्रेरणा का स्रोत हैं। आपके यशस्वी मार्गदर्शन में विरासत और विकास को संजोए 'आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश' की संकल्पना साकार हो रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'अब मुसलमानों को सोच-समझकर ही टिकट देंगे...', लोकसभा चुनाव में बसपा को हुए भयंकर नुकसान पर बोलीं मायावती
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सांसद किशोरी लाल बोले- ये जनता की जीत, स्मृति ईरानी के जोश अब भी हाई है... बयान पर भी दिया जवाब


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, किरण रिजिजू और साध्वी निरंजन ज्योति सहित विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने भी अपनी शुभकामनाएं दी हैं। इसमें अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडु, असम के सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा, त्रिपुरा के सीएम प्रो. डॉ माणिक साहा, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं मुख्यमंत्री ने भी सभी की शुभेच्छाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि आपकी शुभकामनाएं मुझे आत्मनिर्भर एवं विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को पूर्ण करने में सदैव प्रेरणा प्रदान करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed