महागठबंधन महामिलावट की तरह, ये देश को आईसीयू में ले जाएगा: ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ में पीएम मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को यूपी के लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं और समाज के अलग-अलग तबकों से 'नमो एप' के जरिये सीधा संवाद कर ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान की शुरुआत कर दी। इस दौरान पीएम मोदी ने महागठबंधन पर भी हमला बोला।
उन्होंने कहा कि ये महागठबंधन नहीं महामिलावट है। कांग्रेस को आज ऑक्सीजन की जरूरत पड़ गई है। एक, दूसरे का विरोध करने वाली सपा-बसपा, वामपंथी व ममता बनर्जी व देवगौड़ा के साथ खराब व्यवहार करने वाली कांग्रेस अब साथ-साथ हैं। यह महामिलावट देश को आईसीयू में ले जाएगी जबकि देश को मजबूर नहीं एक मजबूत सरकार की जरूरत है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि अब हमारे लिए परीक्षा की घड़ी आ गई है। जिस तरह परीक्षा के आखिरी दिनों में पूरी शक्ति लगानी पड़ती है। हमें वैसे ही काम करना होगा। बूथ के सिपाहियों की ताकत से नए भारत का संकल्प सिद्घ होने वाला है।
उन्होंने कहा कि इस समय पूरा देश जवानों के साथ खड़ा है। कुछ भी ऐसा नहीं होना चाहिए जिससे कि जवानों के मनोबल पर आंच आए। दुश्मन चाहते हैं कि देश की प्रगति थम जाए लेकिन हम उन्हें बताना चाहते हैं कि देश विकास की नई ऊंचाइयों को छूने वाला है। इसलिए राष्ट्र के निर्माण में अपनी आहुति दें। पिछले लगभग पांच वर्षों के शासन काल में हर किसी को विश्वास मिला है कि नामुमकिन अब मुमकिन है। लोगों को खुद पर और सरकार पर अभूतपूर्व विश्वास है।
मोदी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाएं और सरकार की योजनाओं से जिन्हें लाभ मिला उनसे मिलें। उनके घर, दुकान व वाहन पर भाजपा का झंडा लगाएं। पहली बार मतदान करने वाले वोटरों को जोड़ें उन्हें पार्टी की रीति-नीति समझाएं और उनसे संवाद बनाए रखें। इस दौरान लखनऊ में वीडियो कांफ्रेंसिंग में तकनीकी खराबी भी आई, जिससे वहां मौजूद लोग बीच में कार्यक्रम छोड़कर चले गए।
सीएम योगी पदाधिकारियों से साथ अमेठी में रहे मौजूद
कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय के साथ अमेठी में प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा एवं प्रदेश सरकार के मंत्री मोहसिन रजा, लखनऊ महानगर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर व प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर रहे।
प्रदेश उपाध्यक्ष पदमसेन चौधरी श्रावस्ती, प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना रायबरेली, एसपी सिंह बघेल आंबेडकर नगर, अनूपमा जायसवाल बहराइच, रमापति शास्त्री गोंडा, मुकुट बिहारी वर्मा अयोध्या महागनर, प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षयवर लाल गौड़ गोंडा, प्रदेश सरकार में मंत्री श्रीकांत शर्मा और लैकफेड के अध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी उन्नाव, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया बाराबंकी, गोविंद नारायण शुक्ला सुल्तानपुर, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह लखनऊ जिला, वाई.पी. सिंह सीतापुर, अवध क्षेत्र के अध्यक्ष सुरेश तिवारी लखनऊ जिला में रहे।
प्रदेश सह प्रभारी गोवर्धन झड़फिया लखीमपुर, नरोत्तम मिश्रा कानपुर महानगर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी प्रयागराज महानगर, डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी मुरादाबाद महानगर, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राकेश त्रिवेदी वाराणसी जिला, लक्ष्मण आचार्य प्रयागराज, बीएल वर्मा बदांयू, जसवंत सैनी सहारनपुर जिला, संजीव बालियान मुजफ्फरनगर, पुरुषोत्तम खंडेलवाल फिरोजाबाद, उपेन्द्र शुक्ला महराजगंज, दयाशंकर सिंह बुलन्दशहर, कांताकर्दम गाजियाबाद जिला, नबाव सिंह नागर गौतमबुद्धनगर, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक हापुड़, सलिल विश्नोई कानपुर देहात, नीलिमा कटियार जालौन, प्रदेश मंत्री रामतेज पाण्डेय गाजीपुर, अमर पाल मौर्य प्रतापगढ़, अनूप गुप्ता हरदोई, सुब्रत पाठक कन्नौज, देवेश कोरी औरैया, शंकर गिरि भदोही, कामेश्वर सिंह मऊ, कौशलेन्द्र सिंह पटेल मिर्जापुर, देवेन्द्र चौधरी शामली, धर्मवीर प्रजापति हाथरस, अंजुला माहौर आगरा जिला, संजय राय व प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा दर्शना सिंह चंदौली, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा राजा वर्मा बागपत, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी हापुड़, धर्मेन्द्र सिंह गोरखपुर जिला में मौजूद रहे।