फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM narendra modi praises lucknow scientists in mann ki Baat

मन की बात में पीएम मोदी ने लखनऊ के वैज्ञानिकों की तारीफ की, लेमनग्रास खेती को सराहा

Mon, 27 Jul 2020 05:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 27 Jul 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
PM narendra modi praises lucknow scientists in mann ki Baat
नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter
मन की बात में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ के वैज्ञानिकों की तारीफ की। सीमैप के ये वैज्ञानिक झारखंड के पिछड़े और आदिवासी इलाकों में जाकर ग्रामीणों को खेती की आधुनिक तकनीकें सिखा रहे हैं। जिससे पारंपरिक फसलों तक सीमित रहने वाले किसान लेमन ग्रास जैसी कैश क्रॉप की खेती कर अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि बिशुनपुर में करीब 30 महिला समूह इसकी खेती कर रहे हैं। यहां लेमनग्रास उगाया जाता है। इसके तेल की बाजार में काफी मांग है। इस तेल से उनको अच्छी आय हो रही है। यह फसल केवल चार महीने में तैयार हो जाती है। इससे लोगों की जिंदगी खुशहाल हो पा रही है। 
विज्ञापन


वहीं सीमैप के निदेशक डॉ. प्रबोध त्रिवेदी ने बताया कि एरोमा मिशन में हमारे वैज्ञानिक झारखंड के बिशुनपुर सहित दूसरे इलाकों में जाते हैं। वहां उन्नत प्रजाति की लेमनग्रास और दूसरी सगंध फसलों की पौध उपलब्ध कराई जाती है। केवल अच्छी प्रजाति देना ही हमारा काम नहीं है। हमारी टीम उनके बीच रहकर जरूरी तकनीकी सहयोग भी देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल से चल रहा प्रयास

PM narendra modi praises lucknow scientists in mann ki Baat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
इसका फायदा यह होता है कि लेमनग्रास से अधिकतम तेल मिल पाता है। डिस्टिलेशन यूनिट भी सीमैप की तकनीकी टीम विकसित करती है। इसके लिए झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के साथ संयुक्त रूप से काम किया जा रहा है। प्रो. त्रिवेदी का कहना है कि हमें खुशी है कि प्रधानमंत्री ने सीमैप के वैज्ञानिकों के काम को सराहा।

सीमैप झारखंड में पिछले तीन साल से काम कर रहा है। इनके प्रयासों से यहां किसानों की आय बढ़ाने में काफी मदद मिली। यह पूरी कवायद एरोमा मिशन में की जा रही है। सीमैप के पास इस समय लेमनग्रास की आठ प्रजातियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed