{"_id":"6051a3c21105907fec4f0717","slug":"pm-narendra-modi-meeting-with-uttar-pradesh-health-minister-on-corona-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों पर पीएम मोदी के साथ बैठक आज, योगी चुनाव प्रचार पर, स्वास्थ्य मंत्री होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों पर पीएम मोदी के साथ बैठक आज, योगी चुनाव प्रचार पर, स्वास्थ्य मंत्री होंगे शामिल
Wed, 17 Mar 2021 12:07 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 17 Mar 2021 12:07 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग चर्चा करेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज असम के चुनावी दौरे पर हैं इसलिए पीएम मोदी के साथ बैठक में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह शामिल होंगे।
विज्ञापन
बता दें कि उत्तर प्रदेश में फिर से कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा होने के साथ संक्रमण डेढ़ माह पहले के स्तर पर पहुंच गया है। मंगलवार को 228 नए मामले सामने आए जबकि ठीक होने के बाद 131 लोगों को डिस्चार्ज किया। साथ ही दो लोगों की मौत भी हो गई। इससे पहले 30 जनवरी को प्रदेश में 247 पॉजिटिव मरीज मिले थे। उसके बाद से मरीजों की संख्या में लगातार कम होकर प्रतिदिन 100 से भी कम मरीज मिल रहे थे।
विज्ञापन
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि जांचें भी बढ़ाई जा रही हैं। प्रदेश में सोमवार को 100329 लोगों की जांच की गई, जिसमें से 228 पॉजिटिव मामले सामने आए। इस समय 1912 एक्टिव केस बचे हैं। अब तक पूरे प्रदेश में 8750 की मौत हुई है।
विज्ञापन
राजधानी में सर्वाधिक मरीज
लखनऊ में सर्वाधिक 44 मरीज मिले हैं। इसी तरह मेरठ में 19, गौतमबुद्धनगर में 17, गाजियाबाद में 15, अलीगड़ में 14, बरेली में 12 मरीज मिले हैं। वाराणसी, मुजफ्फरनगर, मथुरा में 10-10 मरीज पाए गए हैं।
अभी लॉकडाउन या नाइट कर्फ्यू नहीं : जय प्रताप
स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश में अभी लॉकडाउन या नाइट कर्फ्यू जैसी स्थिति नहीं है। विभाग की टीम हर स्तर पर मुस्तैद है। जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। लोगों को सावधानी बरतने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। उम्मीद है कि इसे नियंत्रित कर लिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि होली पर बाहर से आने वालों की जांच कराई जाएगी। अभी चिंता जैसी बात नहीं है। सभी के सहयोग से इसे नियंत्रित कर लिया जाएगा।