फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM Narendra Modi joins family function of Mulayam Singh Yadav.

मुलायम व लालू की रिश्तेदारी के गवाह बने प्रधानमंत्री मोदी!

Sat, 21 Feb 2015 07:29 PM IST
नीलेश शर्मा, अमर उजाला, इटावा
नीलेश शर्मा, अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 21 Feb 2015 07:29 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi joins family function of Mulayam Singh Yadav.

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव एवं राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बीच हो रही रिश्तेदारी के गवाह बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। सपा मुखिया मुलायम सिंह के पौत्र तेजप्रताप सिंह यादव के तिलकोत्सव में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने की।

विज्ञापन


मंच पर पहुंचते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के साथ ही उनके समधी बने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से हाथ मिलाया। दोनों को साथ लेकर उपस्थित लोगों का अभिभावन किया। करीब 22 मिनट के दौरान प्रधानमंत्री दोनों यादव परिवार के सदस्यों से बड़ी आत्मीयता से मिले। मुलायम के पौत्र मैनपुरी सांसद तेज प्रताप सिंह को आर्शीवाद दिया तो मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी को गोद में लेकर दुलारा भी।
विज्ञापन


सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के भतीजे स्व. रणवीर सिंह यादव के बेटे मैनपुरी सांसद तेज प्रताप सिंह यादव एवं राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी राजलक्ष्मी की शादी 26 फरवरी को दिल्ली में होगी। इससे पहले शनिवार को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव सैफई में सांसद तेज प्रताप सिंह का तिलकोत्सव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमाम वीवीआईपी शुक्रवार को ही सैफई पहुंच गए हैं। करीब डेढ़ हजार से अधिक लोगों के साथ तिलक लेकर आए लालू प्रसाद यादव भी शुक्रवार को ही सैफई पहुंच गए। शनिवार सुबह से ही मेहमानों का आना शुरू हो गया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित सैफई परिवार के सभी वरिष्ठ सदस्य मेहमानों की आगवानी में लगे रहे।

यहां भी छाये रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Narendra Modi joins family function of Mulayam Singh Yadav.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से आगरा तक स्पेशल विमान से आए। यहां से वह सेना के हेलीकाप्टर से सुबह करीब 10:20 बजे सैफई हवाई पट्टी पहुंचे। यहां सपा मुखिया के साथ मुख्यमंत्री, राज्यपाल और प्रो. रामगोपाल यादव ने अगवानी की।

हवाई पट्टी पर स्वागत सत्कार के बाद सभी के साथ प्रधानमंत्री 10.50 तिलकोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे। मंच पर पहुंचते ही राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने प्रधानमंत्री से हाथ मिलाकर उनका अभिवादन किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री का परिवार के सदस्यों से परिचय कराया। मंच पर पड़े सोफे पर बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अन्य परिवारीजनों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी को दुलारा भी। उसका नाम पूछा और पढ़ाई के बारे में भी बात की।

करीब 22 मिनट तक कार्यक्रम स्थल पर रुकने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राज्यपाल राम नाइक सैफई परिवार के सदस्यों के साथ बिजली विभाग के गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां नाश्ता करने के बाद आगरा के लिए रवाना हो गए।

प्रधानमंत्री के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, बिग बी अमिताभ बच्चन, बिहार के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी, अमर सिंह सहित तमाम हस्तियां कार्यक्रम में शामिल हुईं।

तेजस्वी ने निभाई तिलक की रस्म

PM Narendra Modi joins family function of Mulayam Singh Yadav.

करीब 10 बजे से तिलकोत्सव की रस्म शुरू हुई। शुरुआत में वर पक्ष की ओर से पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव व परिवार के अन्य सदस्य मंच पर पहुंचे तो कन्या पक्ष की ओर से खुद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव अपने पूरे परिवार के साथ मौजूद थे।

लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजस्वी ने तिलक की रस्म निभाई। इस दौरान तिलकोत्सव मंच पर मौजूद होने के बजाय सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव अपने खास मेहमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए सैफई हवाई पट्टी पर मौजूद रहे। प्रधानमंत्री के आने के बाद सभी साथ-साथ मंच पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed