फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM Modi will not come at inaugeration ceremany of yuva utsav

राष्ट्रीय युवा उत्सव के उद्घाटन में नहीं आएंगे पीएम मोदी, आईजीपी में होगा आयोजन

Wed, 08 Jan 2020 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
PM Modi will not come at inaugeration ceremany of yuva utsav
राष्ट्रीय युवा उत्सव का उद्घाटन अब आईजीपी में होगा, नहीं आएंगे पीएम
विज्ञापन

23वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में 12 से 16 तक रहेगा युवाओं का समागम
- 28 राज्यों व 9 केंद्र शासित प्रदेशों से प्रतिभाग करेंगे छह हजार युवा
- सीएम की मौजूदगी में 12 को केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजीजू करेंगे उद्घाटन
23वें राष्ट्रीय युवा उत्सव के उद्घाटन समारोह में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन उनकी व्यस्तता के कारण नहीं हो सकेगा। इसके चलते अब उद्घाटन समारोह का स्थल भी बदल दिया गया है। मंगलवार को प्रदेश के खेल एवं युवा मंत्रालय के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान सभागार में आयोजन की तैयारियों से जुड़ी एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि अटल बिहारी इकाना स्टेडियम की जगह अब यह समारोह गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान परिसर में बने भव्य जर्मन हैंगर में होगा। यहां केंद्रीय खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्रालय के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार किरेन रिजीजू व सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में 12 से 16 जनवरी तक चलने वाले इस युवा समागम का शुभारंभ होगा। इसमें 28 राज्य व 9 केंद्र शासित प्रदेश के छह हजार से अधिक प्रतिभागी हिस्सेदारी करेंगे। इस दौरान लोक नृत्य, लोकगीत, एकांकी, शास्त्रीय वादन गायन व नृत्य से जुड़ी 18 सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के साथ कई खेलकूद प्रतिस्पर्धा का आयोजन होगा।
मंत्री उपेंद्र तिवारी ने बताया कि उत्सव के सफल आयोजन के लिए जल्द ही एक वेबसाइट व मोबाइल एप भी लांच किया जाएगा। इसमें कार्यक्रम स्थल से लेकर अन्य प्रदेशों से आने वाले प्रतिभागियों, अतिथियों के लिए आवास, ट्रांन्सपोर्ट व कार्यक्रम स्थल के सभागार में सीटिंग प्लान की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध होगी। कहा, कार्यक्रम स्थल सभागार को जोनवार बांटा जाएगा।
विज्ञापन

8000 लोगों के एक साथ बैठने की व्यवस्था
बैठक में मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम ने बताया कि आईजीपी परिसर में युवा उत्सव के भव्य उद्घाटन समारोह के लिए एक जर्मन हैंगर की स्थापना कर इसे स्वामी विवेकानंद सभागार का नाम दिया गया है। इसमें एक साथ करीब आठ हजार प्रतिभागियों के बैठने की व्यवस्था होगी। उन्होंने बताया कि पूरे कार्यक्रम स्थल में भव्य व फैन्सी लाइट की व्यवस्था तथा गुणवत्तापूर्ण साउंड की व्यवस्था करायी गयी है। कार्यक्रम स्थल पर चार कंट्रोल रूम भी बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर दिन खास सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
युवा उत्सव में हिस्सेदारी को देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले प्रतिष्ठित कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके तहत 12 जनवरी को अभ्युदय, 13 जनवरी को आजादी 70, 14 जनवरी को मुंबई के मनोज जोशी द्वारा चाणक्य नाटक का मंचन होगा। 15 जनवरी को असम की प्रसिद्ध लोकगायिका कल्पना पटवारी द्वारा लोकगीत का फ्यूजन कार्यक्रम होगा। लोक गायिका कल्पना पटवारी 30 भाषाओं में लोक गायिकी करती हैं। उत्सव के दौरान 1090 चौराहा, रूमीगेट व जीपीओ में भी हर दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसका शुभारंभ भारत सरकार एवं खेल मंत्रालय द्वारा अनुमोदित लोगो, मेस्कॉट व थीम के साथ होगा। उद्घाटन समारोह की थीम रहेगी, फिट यूथ फिट इंडिया। मेस्कॉट को बंधु नाम दिया गया है। उद्घाटन समारोह में संस्कृति निदेशालय की टीम सांस्कृतिक कार्यक्रम करेगी। प्रतिभागी टीमें सांस्कृतिक मार्च पास्ट करेेंगी। साथ ही एडवेंचर विलेज की स्थापना युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा पीआरडी ग्राउंड जेल रोड में 13 से 15 जनवरी तक विविध साहसिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। 16 जनवरी को समापन समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मौजूद रहेंगी।

एक पंडाल के नीचे पूरे भारत की थाली
युवा उत्सव में देशभर से आ रही प्रतिभाओं की मेहमाननवाजी में किसी तरह की कमी न होने दी जाएगी। युवा प्रतिभागियों को यहां भाषा या फिर किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए दुभाषिए की व्यवस्था भी रहेगी। अन्य प्रदेशों से आने वाले अतिथियों को ठहराने के लिए आधा दर्जन से अधिक शिक्षण संस्थाओं में विशेष इंतजाम कराए गए हैं। यहां तैयार भोजन पंडालों में अतिथियों के स्वाद व पसंद के हिसाब से पकवान बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed