{"_id":"57fca9c64f1c1b8e1528e14a","slug":"pm-modi-will-eat-sweet-dishes-of-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ की मशहूर मलाई गिलौरी चखेंगे प्रधानमंत्री मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ की मशहूर मलाई गिलौरी चखेंगे प्रधानमंत्री मोदी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 12 Oct 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ का दशहरा होगा यादगार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार का दशहरा राजधानीवासियों के लिए यादगार बनने जा रहा है। यह पहली बार है जब शहर की सबसे पुरानी ऐशबाग की रामलीला देखने के लिए देश के प्रधानमंत्री आ रहे हैं।
विज्ञापन
इस बार पीएम ऐशबाग रामलीला मैदान में रावण वध देखेंगे। वे करीब एक घंटे यहां रहेंगे। सुरक्षा कारणों से वह 121 फीट के रावण का दहन तो नहीं देख सकेंगे, लेकिन लीला मंच पर जरूर देखेंगे।
विज्ञापन
उनके साथ गृहमंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल राम नाईक भी मौजूद रहेंगे। ऐशबाग रामलीला समिति के अध्यक्ष हरीशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि करीब 20-22 साल पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने भी रामलीला में शिरकत की थी, लेकिन तब वे लखनऊ के सांसद थे।
विज्ञापन
देखें मिनट टु मिनट प्रोग्राम
डेमो पिक
- फोटो : Getty Images
शाम 6 बजे आगमन
आतंकवाद का समूल नाश की थीम पर मनाये जा रहे दशहरे में आयोजकों की ओर से पीएम को सुदर्शन चक्र, धनुष-बाण और गदा भेंट की जाएगी।
सूत्रों के मुताबिक तीनों का वजन 10 किलो से भी कम है। उन्हें राम चरित मानस और रामनामी भी दी जाएगी। पीएम को फैक्ट्री मेड जूस, सूखा नाश्ता समेत कुछ आइटम ही परोसे जाएंगे।
राजधानी की मशहूर मलाई गिलौरी भी उनकी टेबल पर रहेगी। पीएम मोदी का स्वागत नगर के 11 ब्राह्मण स्वस्ति वाचन से करेंगे। करीब दो दर्जन से अधिक मूविंग एलईडी मैदान के बाहर दो किमी. के दायरे में लगाई जा रहीं हैं जिस पर लोग कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देख सकेंगे।
- दो मिनट भगवान राम की आरती
- महापौर डॉ. दिनेश शर्मा का स्वागत भाषण, गृहमंत्री राजनाथ सिंह का वक्तव्य
- सवा 6 बजे पीएम का भाषण करीब 10 मिनट (यह समय बढ़ भी सकता है)
- 6:25 बजे से 6:55 बजे तक रामलीला में राम-रावण युद्ध और रावण वध का मंचन
- रामलीला समिति पदाधिकारियों की ओर से धन्यवाद ज्ञापन
- शाम 7 बजे रामलीला मैदान से पीएम का प्रस्थान