फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM Modi to do Man ki baat in UP.

देशी अंदाज में खाट पर बैठकर मोदी करेंगे 'मन की बात'

Thu, 21 Jan 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 21 Jan 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
PM Modi to do Man ki baat in UP.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को लखनऊ में देहाती अंदाज में मन की बात करते नजर आएंगे। काल्विन ताल्लुकेदार कॉलेज में ई-रिक्शा वितरण कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ग्यारह लाभार्थियों के परिवार से ‘मन की बात’ खाट पर बैठकर करेंगे।

विज्ञापन


इसके लिए खासतौर पर मंच के पास एक खाट बिछाई जाएगी। वहीं, बांस के बने मूढ़ों (स्टूल की शेप) पर परिवारीजन बैठेंगे। करीब पांच मिनट की यह मुलाकात होगी।

कॉल्विन कॉलेज के मैदान में शुक्रवार शाम 4:30 बजे होने वाले प्रधानमंत्री के ई-रिक्शा वितरण और रिक्शा कौशल समृद्धि केंद्र के शुभारंभ कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बुधवार को अधिकारी जुटे रहे।
विज्ञापन


इस दौरान आयोजन से जुटे एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि ई-रिक्शा वितरण के अलावा इस दौरान खास आकर्षण प्रधानमंत्री का इनके परिवारों के साथ मन की बात होगी। इसके लिए खास इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की समस्याओं व जिंदगी पर चर्चा करेंगे पीएम

PM Modi to do Man ki baat in UP.

मंच के पास ही 11 परिवारों के साथ प्रधानमंत्री के अकेले बैठने की व्यवस्था होगी। यहां प्रधानमंत्री खुद खाट (देशी चारपाई) पर बैठेंगे।

खाट पर बैठकर ही वह लाभार्थियों और उनके परिवार से उनकी समस्याओं और आगामी जिंदगी की योजनाओं पर बात करेंगे। इसके बाद वह मंच से 18 लोगों को ई-रिक्शा की चाभी सौंपेंगे।

एडीजी सुरक्षा गोपाल गुप्ता, डीएम राजशेखर, एसएसपी राजेश पांडेय ने भी बुधवार को दोपहर में कॉल्विन कॉलेज पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। ग्राउंड में पहुंचे डीजी सुरक्षा और डीएम ने आयोजकों से प्रधानमंत्री के आने और उनके रुकने को लेकर पूरी जानकारी ली।

डीएम ने सुरक्षा के चलते आयोजकों से मेहमानों की संख्या भी सीमित रखने के लिए कहा है। हालांकि इसके बाद भी मंच में 10 लोग प्रधानमंत्री के अतिरिक्त मौजूद रहेंगे। इनके नाम अंतिम अनुमति के लिए एसपीजी ने पीएमओ को भेजे हैं।

ये हो सकते हैं मंच पर

PM Modi to do Man ki baat in UP.

इनमें केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज किशोर, राज्यपाल राम नाईक, मेयर डॉ. दिनेश शर्मा, यूको बैंक के एमडी आरके  ठक्कर, सिडबी-मुद्रा के चेयरमैन डॉ. के शिवाजी, रिलायंस कॉमर्शियल के सीईओ केवी श्रीनिवासन और भारतीय माइक्रो क्रेडिट के एमडी विजय पांडेय मंच पर हो सकते हैं।

पुलिस लाइन में बना हेलीपैड
प्रधानमंत्री कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हेलीकॉप्टर से सीधे पुलिस लाइन ग्राउंड में उतरेंगे। यहां से फ्लीट से कॉल्विन मैदान पहुंचेंगे।

इस दौरान वह पहले रिक्शा कौशल समृद्धि केंद्र का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद उनकी मन की बात और ई-रिक्शा वितरण का कार्यक्रम तय किया गया है।

प्रधानमंत्री के पास नहीं रहेगी भीड़

PM Modi to do Man ki baat in UP.

सुरक्षा को देखते हुए प्रधानमंत्री के पास मेजबानों की भी भीड़ नहीं होगी। केवल चार लोग ही प्रधानमंत्री की मैदान पर अगवानी करेंगे। इनमें दो आयोजक और दो प्रशासन की तरफ से नाम तय किए जाने हैं। ऐसे ही मंच पर बुके देने और प्रधानमंत्री को विदा करने के समय भी संख्या को सीमित किया गया है।

समय कम होने पर ई-रिक्शा की चाभी देने के कार्यक्रम को भी कम करके 18 की जगह नौ लोगों को मंच पर आने की अनुमति दी जा सकती है।

सज गया मंच

ई-रिक्शा वितरण के लिए पंडाल तैयार हो गया है। दो दिन पहले ही ई-रिक्शा भी मैदान में पहुंच चुके हैं। इनके आरटीओ में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है। पीएम के आने के रास्ते में भी रंगाई-पुताई कर दी गई है।

नगर निगम मैदान में पीने के पानी और मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था करेगा। एलयू के आगे बने एक डिवाइडर को भी तुड़वा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed