{"_id":"587a71cd4f1c1b222aba8da9","slug":"pm-modi-to-address-people-in-every-step-of-up-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव के हर चरण में एक सभा करेंगे पीएम मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव के हर चरण में एक सभा करेंगे पीएम मोदी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 15 Jan 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधानसभा चुनाव के दौरान हर चरण में कम से कम एक सभा करेंगे। हालांकि डिमांड हर चरण में दो रैलियों की है। मोदी की पहली सभा मुजफ्फरनगर या मेरठ में हो सकती है।
विज्ञापन
भाजपा यूपी का विधानसभा चुनाव मोदी के नाम पर लड़ेगी। वे ही भाजपा के मुख्य चेहरा होंगे। मोदी पिछले दिनों सूबे में सात परिवर्तन यात्राओं को संबोधित कर चुके हैं।
विज्ञापन
चुनाव प्रचार के दौरान उनकी सात और रैलियों का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। चुनाव सात चरणों में होंगे और हर फेज में उनकी एक रैली होगी। इससे ज्यादा रैलियां जिलों की विशेष मांग पर ही होंगी।
विज्ञापन
भाजपा के एक नेता के मुताबिक चुनाव की शुरुआत वेस्ट यूपी से हो रही है, इसलिए प्रधानमंत्री की रैली की शुरुआत भी वहीं से होगी।
उनकी एक रैली मेरठ, मुजफ्फरनगर या बागपत में हो सकती है। यदि दूसरी रैली हुई तो यह अलीगढ़ में हो सकती है।