{"_id":"5fa8d7b78ebc3e75017f7cd7","slug":"pm-modi-should-apologise-for-demonetisation-says-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी देश की जनता के साथ विश्वासघात थी: कांग्रेस नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी देश की जनता के साथ विश्वासघात थी: कांग्रेस नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी
Mon, 09 Nov 2020 11:16 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 09 Nov 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने नोटबंदी की चौथी बरसी पर कहा कि नोटबंदी देश की 125 करोड़ जनता की आकांक्षाओं, इच्छाओं और उनके भविष्य के साथ विश्वासघात थी। पूरे देश में कांग्रेस पार्टी ने 8 नवंबर के दिन ‘विश्वासघात दिवस’ मनाया।
विज्ञापन
यह विश्वासघात था मोदी और उनकी सरकार का भारत की जनता के साथ, अर्थव्यवस्था के साथ और भारत की सुरक्षा के साथ।
प्रमोद तिवारी ने कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह नोटबंदी एक संगठित और वैधानिक लूट थी, जिससे देश की 125 करोड़ जनता की कमर टूट गई।
विज्ञापन
एक झटके में उठाए गए इस कदम से प्रधानमंत्री मोदी के कुछ पूंजीपति मित्रों और भाजपा को ही फायदा पहुंचा। मोदी को देश की जनता से नोटबन्दी के लिए माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
नोटबंदी की वजह से ही आज देश 47 सालों में सर्वाधिक बेरोजगारी की स्थिति से गुजर रहा है। हमारी जीडीपी रसातल में पहुंच गयी है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे।