फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM Modi lucknow visit programme.

प्रधानमंत्री मोदी के लखनऊ कार्यक्रम में फिर बदलाव, राजधानी में रात्रि विश्राम नहीं करेंगे

Tue, 24 Jul 2018 09:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 24 Jul 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
PM Modi lucknow visit programme.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : amar ujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय लखनऊ यात्रा के कार्यक्रम में एक बार फिर बदलाव हुआ है। देर शाम प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी अब लखनऊ में रात्रि विश्राम नहीं करेंगे। वो लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित दो अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए 28 व 29 को राजधानी आएंगे।

विज्ञापन


जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि पीएम मोदी विशेष विमान से 28 जुलाई को शाम 4.30 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां स्वागत की औपचारिकता के बाद शाम पांच बजे आईजीपी पहुंचेंगे। जहां वो करीब डेढ़ घंटा बिताएंगे।
विज्ञापन


इस दौरान वह स्मार्ट सिटी, अमृत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े अलग-अलग कार्यक्रम में हिस्सेदारी कर योजनाओं के चुनिंदा लाभार्थियों के अनुभव भी साझा करेंगे। शाम 6.35 बजे पीएम की फ्लीट वापस एयरपोर्ट के लिए रवाना होगी जहां से वह दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


29 जुलाई को पुन: पीएम मोदी विशेष विमान से 11.45 मिनट पर अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वह दोपहर 12 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सीएम योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल के साथ प्रदेश के विकास कार्यों को स्पीडअप करने वाली औद्योगिक इकाईयों की स्थापना से जुड़े छह सौ करोड़ के प्रोजेक्ट का शुभारंभ कर दोपहर 1.20 बजे अमौसी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और 1.50 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। जबकि पहले प्रधानमंत्री का राजभवन में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed