बोले मोदी-एक पार्टी को बेटे की, दूसरी को पैसे तो तीसरी को परिवार की चिंता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये बोले मोदी
मैं कई वर्षों से राजनीति में हूं। भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय स्तर पर संगठन का कार्य मिला। मुख्यमंत्री के रूप में काम करने का अवसर मिला। प्रधानसेवक के रूप में आपकी सेवा करने का अवसर मिला लेकिन इतने सालों में इतनी बड़ी रैली का संबोधन का अवसर अब तक नहीं मिला। मैं जब लोकसभा इलेक्शन में था तब भी ऐसा दृश्य देखने को नहीं मिला। उन्होंने कहा कि इतनी संख्या में आने के लिए आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि मैं लखनऊ की धरती को प्रणाम करता हूं। अटल जी ने लखनऊ की जो सेवा की वो आज भी यहां महसूस होती है।
अटल जी और कल्याण सिंह अगर आज टीवी पर देखते होंगे तो हम सबको आशीर्वाद देते होंगे। भाइयों बहनों, आपने कमाल कर दिया। पॉलिटिकल पंडित चुनाव का हिसाब किताब लगाते हैं। यूपी का चुनाव किस दिशा में जाएगा उसका हिसाब करने वालों को अब मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। हवा का रुख अब साफ है। सरकार बदलने के छह महीने बाद लोग पुरानी सरकार को भूल जाते हैं लेकिन मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि भाजपा की जो सरकारें चलीं आज 14 साल भी यूपी के लोग उसे याद करते हैं और वर्तमान सरकारों के साथ तुलना करते हैं। बीते दिनों टीवी पर कुछ लोगों को कहते सुना कि बीजेपी का 14 साल का वनवास खत्म होगा। मुद्दा वनवास का नहीं है। मुद्दा 14 साल के लिए यूपी में विकास का वनवास हो गया है।
बताया, ऐप का नाम क्यों रखा भीम
आज मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि भारत सरकार से पूरी मदद मिलने के बाद किसानों के लिए फुरसत नहीं थी। हमें किसानों की ऐसी हालत मंजूर नहीं है। इसके लिए परिवर्तन लाना जरूरी है।
क्या राजनीति इतनी नीची गई है अम्बेडकर और रमाबाई को प्रणाम करने में गर्व महसूस होता है लेकिन हमने बीते दिनों रुपयों के लेन-देन के लिए भीम नाम की ऐप लॉन्च भीम को आर्थिक लेन-देन के हिसाब-किताब में महारथ हासिल की थी। इतने साल पहले इस महापुरुष को रुपए के भविष्य का पता था अगर ऐसे महापुरुष के नाम पर ऐप चले तो किसी के पेट में चूहे क्यों दौड़ रहे हैं। मैं चाहता हूं आप इस ऐप को गांव-गांव तक पहुंचाएं।
एक्सप्रेस वे के निर्माण में हुआ भ्रष्टाचार
ये बोले अमित शाह
-परिवर्तन यात्रा ने जन-जन तक प्रचार किया
-युवाओं को यूपी में रोजगार नहीं मिल पा रहा
-हम उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाएंगे
-बीजेपी शासित राज्यों में 24 घंटे बिजली मिल रही है
-देश के 10 प्रदेशों में बीजेपी सरकार है
-सपा-बसपा ने प्रदेश को तबाह करके रख दिया
-सबसे तेज-तर्रार युवा यूपी का है
-युवाओं को यूपी में रोजगार नहीं मिल रहा
-आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे में भ्रष्टाचार हुआ
-इससे लंबे हाईवे मोदी जी ने उत्तराखंड में बनवाए हैं और इसकी लागत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से कम है
-मोदी सरकार पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा।
-मोदी जी की लोकप्रियता न बढ़ जाए इसलिए यूपी सरकार योजनाए यहां आने नहीं दे रही।
-मोदीजी यूपी वाले हैं।
पुलिसभर्ती पर उठाए सवाल
-यहां वैसा विकास नहीं हुआ जैसा होना चाहिए था।
-भ्रष्टाचार के साथ कानून के हाल बदतर हो गए हैं। किसानों को धान और गेहूं औने-पौने दामों पर बेचना पड़ रहा है।
-राजनाथ सिंह ने यूपी के गरीबों किसानों की चिंता कर उनके लिए योजनाएं देने के लिए धन्यवाद दिया।
- प्रदेश में पुलिस भर्ती में इंटरव्यू के नाम पर जबरदस्त धांधली हुई, भाजपा की सरकार आएगी तो इंटरव्यू खत्म कर दिया जाएगा।
-सत्ता नहीं व्यवस्था का परिवर्तन चाहते हैं
-सपा, बसपा, कांग्रेस सभी गठबंधन की जुगाड़ में लगे हैं। सपा में तो दंगल लगा है यूपी की जनता को दंगल नहीं चाहिए।
-275 सीटों से विजयी बनाकर विकास का मार्ग प्रशस्त करें।
चुनावी कामयाबी का देंगे संदेश
माना जा रहा था वह अपनी सरकार के कामकाज और विपक्ष की नाकामियों को आमजन तक पहुंचाने का तरीका भी बता सकते हैं। यह रैली चुनाव की घोषणा के पहले भाजपा की राजधानी में सबसे बड़ी व आखिरी रैली साबित हो सकती है।
भाजपा ने रैली स्थल को अपने कार्यकर्ताओं से भरने के लिए जोरदार तैयारी की थी। पहले यह रैली सूबे में निकाली गई चार परिवर्तन यात्राओं के समापन पर 24 दिसंबर को होनी थी। लेकिन, इसमें बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को बुलाने की योजना बनने पर उस दौरान संगठन की अन्य गतिविधियों में कार्यकर्ताओं की व्यस्तता की वजह से यह रैली टाल दी गई। वही रैली अब हो रही है। बता दें कि परिवर्तन यात्राओं की शुरुआत 5 नवंबर को सहारनपुर से हुई थी।
हर बूथ से पहुंचे कार्यकर्ता
प्रयास था कि हर बूथ के कार्यकर्ता और पूरी बूथ समिति की भागीदारी हो। कम से कम दो कार्यकर्ता हर बूथ से आएं हैं। पार्टी ने इन कार्यकर्ताओं को क्षेत्रवार अलग-अलग रंग में प्रवेशिका देने की व्यवस्था की गई थी।
प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने खुद रैली की तैयारी की थी।
विरोधियों पर साधा निशाना
अब यूपी की जनता को तय करना है कि पैसों को बचाने के लिए जो लगे हैं वो यूपी को बचा पाएंगे क्या? एक तरफ परिवार में उलझी पार्टी बस भाजपा ही जो यूपी को बचा सकती है। यूपी में आधा-अधूरा परिवर्तन मत करना। भारी बहुमत के साथ परिवर्तन करना ताकि कोई रुकावट न आए। मैंने नोटबंदी के 50 दिन बाद गरीबों के लाभ, उनके घर, प्रसूताओं के लिए योजनाएं बनाईं। लोगों को इससे भी तकलीफ हुई। मोदी पैसा ले ले इससे भी परेशानी हुई। मोदी पैसा दे इससे भी परेशानी हुई। भाइयों-बहनों मैं एक बात कहना चाहूंगा कि यूपी का प्रभाव का पूरे हिंदुस्तान पर होता है। ये चुनाव बहुत जिम्मेदारी का है। जो हमारे साथ हैं उनका भी भला हो, जो साथ नहीं है उनका भी भला है। भाजपा के लिए कुछ कर दिखाने का चुनाव है।
पूर्ण बहुमत की सरकार बने, इतनी सीमित सोच हमारी नहीं है। हिंदूस्तान का भाग्य बदलने के लिए पहले यूपी का भाग्य बदलना पड़ेगा। इसलिए भारत को आगे बढ़ना है तो यूपी का आगे बढ़ना आवश्यक है।