{"_id":"5f2a5f688ebc3e3ceb7a9d79","slug":"pm-modi-lays-down-the-foundation-stone-of-ram-mandir-with-silver-bricks","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir News: संपन्न हुई भूमि पूजन की विधि, प्रधानमंत्री मोदी ने रखी भव्य राम मंदिर की आधारशिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Mandir News: संपन्न हुई भूमि पूजन की विधि, प्रधानमंत्री मोदी ने रखी भव्य राम मंदिर की आधारशिला
Wed, 05 Aug 2020 01:26 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 05 Aug 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
संपन्न हुई भूमि पूजन की विधि
- फोटो : ANI
करीब 500 वर्षों का लंबा इंतजार आखिरकार पूरा हो चुका है। जिस भूमि पूजन पर देशभर की निगाहें टिकी हुई थीं वह संपन्न हो चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी ने रजत शिलाओं से भव्य राम मंदिर की आधारशिला रख दी है। भूमि पूजन की विधि भी संपन्न हो चुकी है।
विज्ञापन
बता दें कि इस भव्य राम मंदिर में एक साथ 50 हजार से अधिक श्रद्धालु पूजा कर सकते हैं। पहले इसकी क्षमता 20 हजार थी। पहले मंदिर परिसर में अग्रभाग, सिंहद्वार, नृत्यमंडप, रंगमंडप के बाद गर्भगृह था।
विज्ञापन
अब गर्भगृह और रंगमंडप के बीच गूढ़ मंडप भी बनेगा। इसके दाएं-बाएं कीर्तन व प्रार्थना मंडप होगा। मंदिर निर्माण के लिए देश से लगभग 1500 पवित्र एवं ऐतिहासिक स्थलों की मिट्टी और 100 से अधिक पवित्र नदियों एवं सैकड़ों कुण्डों का जल इकट्ठा किया गया है।
विज्ञापन
मंदिर का कुल क्षेत्रफल पहले 37,590 वर्ग फीट था, जो अब बढ़कर 84,600 वर्ग फीट हो गया है। पहले लंबाई 268 फीट 5 इंच थी, जो अब 360 फीट होगी। वहीं चौड़ाई और ऊंचाई पहले क्रमश: 140 और 128 फीट थी, जिन्हें बढ़ाकर अब 235 और 161 फीट कर दिया गया है।
अयोध्या में राममंदिर निर्माण के भूमि पूजन से करीब दो दिन पहले से ही दीपोत्सव का आयोजन किया गया था। मंदिरों और घरों में लगातार दीपक जगमगा रहे थे। घर घर में केसरिया पताकाएं लहरा रही थीं।
भूमि पूजन की खुशी में शहर के अन्य मंदिरों में लोगों ने दीप जलाए हैं। घरों को भी रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया है। जिस दिन शिलान्यास की तारीख तय हुई थी, उसी दिन से लोगों में इस कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।