फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   PM Modi in Ayodhya: 6 thousand policemen along with special commandos will provide security

PM Modi Ayodhya Visit: छावनी में तब्दील हुई राम नगरी, स्पेशल कमांडो समेत छह हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

Sat, 30 Dec 2023 06:52 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 30 Dec 2023 06:52 AM IST
सार

समारोह स्थल एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशन को एसपीजी ने अपनी निगरानी में ले लिया है। यहां एनएसजी व एटीएस के कमांडो भी तैनात किए गए हैं। एडीजी पीयूष मोर्डिया ने बताया कि ड्रोन व सीसीटीवी के माध्यम से कार्यक्रम स्थल और अयोध्या की निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
PM Modi in Ayodhya: 6 thousand policemen along with special commandos will provide security
पीएम मोदी की सुरक्षा के लि पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीएम मोदी की सुरक्षा का जिम्मा स्पेशल कमांडो के साथ यूपी पुलिस के जवान भी संभालेंगे। इसके लिए तीन डीआईजी, 17 एसपी, 40 एएसपी, 82 डीएसपी, 90 निरीक्षक समेत छह हजार सुरक्षाकर्मी सुरक्षा का मोर्चा संभालेंगे। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के अयोध्या आगमन को लेकर सुरक्षा का कड़ा जाल बुना गया है। पूरी अयोध्या में करीब छह हजार सुरक्षाकर्मी तैनात कर इसे छावनी में तब्दील कर दिया गया है। एयरपोर्ट, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की सुरक्षा की कमान एसपीजी ने संभाल ली है। धर्मपथ व रामपथ पर टेढ़ी बाजार तक सड़क की दोनों पटरियों पर बैरिकेडिंग लगाकर आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन


धर्मपथ से रामपथ तक की करीब चार किमी की दूरी पर सड़क के दोनों ओर बांस बल्लियों व लोहे की जाली से बैरिकेडिंग की गई है। इससे दोनों पथों पर गली-मोहल्लों से मुख्य मार्ग पर आने वाला मार्ग बंद हो गया। इन संपर्क मार्गों पर,चौराहों, तिराहों पर पीएसी, पुलिस बल के साथ यातायातकर्मियों को तैनात किया गया है। प्रधानमंत्री के रोड शो के दौरान आम जनता सड़क किनारे बने फुटपाथ पर खड़ी हो सकेगी। वहीं नयाघाट, हनुमानगढ़ी चौराहा, श्रीराम जन्मभूमि मार्ग के प्रवेश द्वार, रेलवे स्टेशन मोड़, टेढ़ी बाजार समेत अन्य संवेदनशील स्थानों पर आरएएफ, सीआरपीएफ की भी तैनाती की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




मुख्य समारोह स्थल एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशन को एसपीजी ने अपनी निगरानी में ले लिया है। यहां एनएसजी व एटीएस के कमांडो भी तैनात किए गए हैं। एडीजी पीयूष मोर्डिया ने बताया कि ड्रोन व सीसीटीवी के माध्यम से कार्यक्रम स्थल और अयोध्या की निगरानी की जा रही है।


इतने अधिकारी व जवान तैनात
तीन डीआईजी, 17 एसपी, 40 एएसपी, 82 डीएसपी, 90 निरीक्षक, 2000 मुख्य आरक्षी व आरक्षी (महिला-पुरुष), 450 यातायातकर्मी, 14 कंपनी, पीएसी, छह कंपनी सीआरपीएफ व आरएएफ, दो बटालियन एटीएस के अलावा 150 अग्निशमनकर्मी, 15 सौ होमगार्ड व पीआरडी के जवान समेत करीब छह हजार सुरक्षाकर्मी अयोध्या में तैनात किए गए हैं।

सिर्फ दो पहिया वाहनों को मिल रहा प्रवेश
रामनगरी के प्रवेश द्वार पर लगे बैरियर शुक्रवार सुबह से ही गिरा दिए गए। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों के व्यवस्था में लगे वाहनों के अलावा अन्य चार पहिया वाहनों को अयोध्या में प्रवेश नहीं दिया गया। उदया चौराहा, लता मंगेशकर चौक, साकेत पेट्रोल पंप बैरियर, हनुमान गुफा, रामघाट, विद्याकुंड चौराहा समेत अन्य स्थानों से सिर्फ दो पहिया वाहनों को ही प्रवेश दिया गया। शुक्रवार-शनिवार की आधी रात से हाईवे को भी बंद कर दिया गया। अयोध्या धाम में सुबह से ही यातायात प्रतिबंध लागू रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed