फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM Modi had commented on Akhilesh Yadav and Rahul Gandhi, now Congress retaliated

वार-पलटवार: पीएम के बयान पर कांग्रेस प्रभारी बोले- चार जून को रिलीज होगी दो लड़कों की ब्लॉकबस्टर मूवी

Tue, 09 Apr 2024 08:24 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 09 Apr 2024 08:24 PM IST
सार

Akhilesh-Rahul: कुछ दिनों पूर्व एक सभा में पीएम मोदी ने अखिलेश और राहुल की जोड़ी को फ्लॉप जोड़ी बताया था। अब इस पर कांग्रेस के यूपी प्रभारी ने तल्ख अंदाज में पलटवार किया है।

विज्ञापन
PM Modi had commented on Akhilesh Yadav and Rahul Gandhi, now Congress retaliated
राहुल और अखिलेश साथ में चुनाव प्रचार करने जा रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा है कि चार जून को दो लड़कों (राहुल गांधी-अखिलेश यादव) की ब्लॉकबस्टर मूवी रिलीज होगी। यह न सिर्फ अच्छे से रिलीज होगी बल्कि देशभर में जोरदार सफलता के साथ रिलीज होगी। वे सहारनपुर की जनसभा में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो लड़कों की फ्लॉप फिल्म फिर रिलीज, की टिप्पणी का जवाब दे रहे थे।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पर प्रेस प्रतिनिधियों से अनौपचारिक वार्ता में अविनाश पांडेय ने पीएम की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर कहा कि पिक्चर तो अभी शुरू हुई है। इसका क्लाइमेक्स आना बाकी है। शायद यही वजह है कि भाजपा अभी से डरी हुई है। उन्होंने कहा कि कहीं मुख्यमंत्री को जेल भेजा जा रहा है, तो कहीं बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिया जा रहा है। कांग्रेस के प्रचार व गठबंधन की संयुक्त रैली में देरी की एक वजह उन्होंने पार्टी के खातों का फ्रीज होना भी बताया। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि हम प्रदेश में चरणवार रैली व सभा करेंगे। जहां-जहां जरूरत होगी उसके अनुसार प्रदेश में गठबंधन की संयुक्त रैली भी होंगी। इसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव आदि भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि हमारे पास भाजपा जैसा स्रोत तो नहीं है, लेकिन हमारा संगठन हर स्तर पर समन्वय कर रहा है। हम प्रदेश की सभी 80 सीटों पर इंडिया गठबंधन के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


एनसीपी व अन्य दल के नेताओं से मिले
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मंगलवार को एनसीपी के प्रदेश पदाधिकारियों व कुछ अन्य दलों के नेताओं से भी मिले। कुछ सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ भी इनकी वार्ता हुई। इन संगठनों ने चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को समर्थन देने की बात कही। इसी क्रम में चुनाव प्रबंधन कमेटी की भी बैठक में आक्रामक प्रचार की रणनीति बनाई गई। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली और लखनऊ के बाद मंगलवार को मंडल स्तर पर कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed