फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pleased with the honor, the farmers told CM Yogi, 'Thank you', irrigation has become easier due to the electricity, there is no crisis of manure and seeds

सम्मान से खुश किसानों ने सीएम योगी से कहा ‘शुक्रिया’, भरपूर बिजली के कारण सिंचाई हुई आसान, खाद-बीज का भी संकट नहीं

Wed, 23 Dec 2020 08:38 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 23 Dec 2020 08:38 PM IST
विज्ञापन
Pleased with the honor, the farmers told CM Yogi, 'Thank you', irrigation has become easier due to the electricity, there is no crisis of manure and seeds
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : एएनआई
किसानों के मसीहा माने जाने वाले चौधरी चरण सिंह की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया। सम्मान के रूप में इन किसानों को 3 लाख रुपये तक का चेक और ट्रैक्टर वितरित किए गए। सम्मान से खुश किसानों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार भी जताया। सम्मानित होने वाले किसानों में 18 पुरुष और 9 महिला किसान शामिल रहे।
विज्ञापन


महिला किसान भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलकर उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ रही हैं। सरकार ने ऐसी ही प्रगतिशील महिला किसानों मे से एक इंदिरानगर लखनऊ निवासी कुसुम श्रीवास्तव को सम्मानित किया। वह अचार प्रोसेसिंग के कार्य से जुड़ी हैं। उनकी छोटी सी यूनिट से दस लोगों को रोजगार मिला है। लखनऊ की शोभा रानी बीस हजार वर्ग मीटर मे शिमला मिर्च की खेती करती हैं। बस्ती की शांति केले के टिशू कल्चर से मटर का उत्पादन करती हैं।
विज्ञापन


कानपुर के किसान सोने लाल और प्रदीप ने प्रदेश सरकार की ओर से किसानों की बेहतरी मे किए जा रहे प्रयासों की तारीफ  की। साथ ही विपक्षी पार्टियों के किसानों को भड़काने को लेकर नाराजगी जाहिर की। उनका कहना है कि एक सोची समझी साजिश के तहत ऐसा किया जा रहा है। बरसों तक किसानों को अंधेरे मे रखा गया। आज जब उनके भले के लिए कोई काम हो रहा है, तो  ऐसे में किसानों को बरगलाकर सरकार के खिलाफ  भड़काया जा रहा है। हमारे सीधे मुनाफे को हड़पने वाले लोग देश मे किसानों कि छवि खराब करने मे लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ट्रैक्टर पाने वाले किसानों में से एक मलीहाबाद के उमाकांत गुप्ता ने कहा कि सीएम योगी और उनकी सरकार लगातार किसानों के हित में काम कर रही है। सरकार ने हमेशा राज्य में कृषि क्षेत्र के कल्याण और विकास के लिए काम किया है। उन्नाव के आरिफ  सिद्दीकी ने कहा कि सीएम की वजह से ही हमें अलग-अलग किसान केंद्रित योजनाओं के बारे में पता चला, जिनसे हमें बहुत फायदा हुआ है। सरकार अच्छी गुणवत्ता के बीज उपलब्ध करा रही है। उत्पादन और उत्पाद की गुणवत्ता बेहतर हुई है।

वाजिब दाम मिलने से आय भी बढ़ रही है। यह पहली बार है कि कोई भी सरकार किसानों की प्रगति के लिए काम कर रही है और हमें सामायिक जानकारी उपलब्ध करा रही है। खाद-बीज का कोई संकट नहीं है। भरपूर बिजली रहने से सिंचाई भी आसान हो गई है। एक अन्य किसान ने कहा कि योगी सरकार के आने पर हमें खाद की आपूर्ति सुचारू रूप से हो रही है। बाजार में खाद और बीज आसानी से उपलब्ध हैं। पहले हमें बिचौलियों से ब्लैक में खाद खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ता था।


पराली प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित
पराली प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य के लिए पीलीभीत और मथुरा के जिलाधिकारी, उप कृषि निदेशक व जिला कृषि अधिकारी को किसान सम्मान दिवस के अवसर पर लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। जिला कृषि अधिकारी डॉ. रामतेज यादव ने कहा कि सम्मान पाकर वह काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इससे और भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed