फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   play

बेटियों का कल संवरे इसलिए आज आएं आगे

Thu, 20 Feb 2014 02:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 20 Feb 2014 02:00 PM IST
विज्ञापन
play

‘यदि हम अपनी बेटी का कल सुरक्षित रखना चाहते हैं तो दूसरे की

विज्ञापन
बेटी को अपनी बेटी समझ कर उसके हक के लिए क्यों न आज ही लड़ा जाए’, लेकिन इसके लिए बेटियों को भी मजबूत होना पड़ेगा।

बिटिया के लिए सुरक्षित माहौल बनाने और उसमें साकार होने वाली एक सरकारी व्यवस्था को आधार बनाकर मंच पर उतरी गाथा ने दर्शकों को झकझोरा।

कैसरबाग के राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में चल रहे दृश्य भारती नाट्य समारोह के दूसरे दिन बुधवार को नाटक ‘चुप्पी तोड़, खुलकर बोल :1090’ का मंचन हुआ।

निर्देशन युवा रंगकर्मी मुकेश वर्मा ने किया। सवा घंटे से अधिक के मंचन में कहानी दिखाती है कि कैसे एक सत्य घटना सरकारी सोच को बदलने का काम करती है।

जब छेड़छाड़ की पीड़ित एक युवती थाने में जाती है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं होती। फिर इसके बाद साकार होती है 1090 की व्यवस्था।

मंचन के दौरान मंच पर सीएम अखिलेश के किरदार में रवि जंचे तो अजय द्विवेदी भी सराहे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed