{"_id":"5d7a9d8ca8a53357bd53a032d71ee6ac","slug":"play-174","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूब हंसाया 'उलझन' के इस 'कंवारे पति' ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूब हंसाया 'उलझन' के इस 'कंवारे पति' ने
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 13 Jun 2014 09:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक झूठ को छिपाने के लिये हजारों झूठ बोलने पड़ते हैं। इसी कथानक को मंच पर उतारते सूर्या रंगमंडल के हास्य नाटक ‘उलझन’ का मंचन बृहस्पतिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में हुआ।
विज्ञापन
सवा घंटे से अधिक अवधि केनाटक का निर्देशन आनंद शर्मा ने किया। मंचन में अपनी मकान मालकिन जानकी के यहां किराये पर रह रहा बनारसी खुद को शादीशुदा बताकर रह रहा है, लेकिन एक दिन उसकी हरकतों पर शक होने पर मकान मालकिन उसे नोटिस देती है कि या तो वो अपनी पत्नी को लेकर आये या मकान छोड़े।
विज्ञापन
आफत से पिनटने के लिये बनारसी एक जरूरतमंद डाॅक्टरनी को अपनी पत्नी बनाकर ले आता है, लेकिन शक की गुंजाइश कहीं न कहीं रह जाती हे।
लुकाछिपी के बीच मकान मालकिन अपनी बेटी की शादी बनारसी से करना चाहती है।
गुदगुदाते मंचन में सारा बना बनाया खेल आखिर में बनारसी के बाबू जी शादी की अंगूठी निकाल कर चौपट करते हैं। नाटक में मार्शल, अल्तमश आजमी और रमा जायसवाल मंच पर उतरे।
विज्ञापन