फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   platform changed of pushpak express and lucknow mail

रेलवे प्रशासन ने लखनऊ जंक्शन पर किए कुछ बदलाव, इन बातों का रखना होगा ख्याल

Mon, 01 Jun 2020 01:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 01 Jun 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
platform changed of pushpak express and lucknow mail
प्रतीकात्मक तस्वीर
कोरोना को बेअसर करने के लिए लागू लॉकडाउन के चलते थमे ट्रेनों के चक्के आज से घूमने लगेंगे। एहतियात बरतते हुए रेलवे प्रशासन ने लखनऊ जंक्शन पर कुछ बदलाव किए हैं। इसके तहत लखनऊ मेल लखनऊ जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर तीन और पुष्पक एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर दो से रवाना होगी।
विज्ञापन


जबकि बाहर से आने वाली 18 ट्रेनें प्लेटफार्म नंबर एक पर आएंगी। इसके अलावा गोमती एक्सप्रेस चारबाग स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से चलाई जाएगी। जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर चार, पांच और छह पर बैरिकेडिंग रहेगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार, गोमती एक्सप्रेस चारबाग स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक से सुबह 6 बजे चलेगी।
विज्ञापन


जबकि लखनऊ मेल जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन से  रात 7:45 बजे और पुष्पक रात दस बजे प्लेटफॉर्म-दो से छूटेगी। यात्रियों को 90 मिनट पहले स्टेशन पहुंचना पड़ेगा। बगैर कन्फर्म टिकट यात्रियों को स्टेशन पर एंट्री नहीं मिलेगी। साथ ही मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड होना चाहिए और मास्क लगाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थर्मल स्कैनिंगा की जिम्मेदारी एनडीआरएफ  की टीम को दी गई है। यदि किसी यात्री में कोरोना के लक्षण मिलते हैं तो यात्रा से रोक दिया जाएगा। ऐसी स्थिति में टीटीई एक प्रमाणपत्र जारी करेगा। इसके तहत यात्री को पूरा रिफंड मिलेगा।

इनका रखना होगा ख्याल

-  खानपान के स्टॉल खुले रहेंगे।
- 10 साल से छोटे बच्चे और वरिष्ठ नागरिक अनावश्यक यात्रा से बचें।
- एसी बोगियों में 25 डिग्री सेल्सियस तापमान रखा जाएगा।
- 120 दिन कर दिया गया है एडवांस रिजर्वेशन पीरियड।
- 10 बजे से आरक्षण केंद्र पर तत्काल रिजर्वेशन शुरू।
- एसी बोगियों में परदे व बेडरोल नहीं मिलेगा। चादर घर से लेकर जाएं।
- आईआरसीटीसी पैक्ड फूड आइटम देगी।
- जंक्शन पर एकल प्रवेश और निकास द्वार होगा। मुख्य गेट से ही मिलेगा प्रवेश।
- कैब-वे का रास्ता बंद रहेगा।
- प्लेटफॉर्म पर घूम नहीं सकते, ट्रेन में बैठना होगा।

प्रीपेड ऑटो सुविधा नहीं

ये ट्रेनें गुजरेंगी
अवध, बिहार संपर्क क्रांति, वैशाली, कुशीनगर, श्रमजीवी, सप्तक्रांति, सुहेलदेव, आनंद विहार गाजीपुर, शहीद, सरयू यमुना एक्स., अहमदाबाद-गोरखपुर, कर्मभूमि, अमृतसर-कोलकाता, गोरखधाम, महामना, साबरमती एक्स. और गोरखपुर एलटीटी सुपरफास्ट

चारबाग के प्लेटफॉर्म एक से गोमती एक्सप्रेस चलाई जाएगी। स्टेशन की सेकंड एंट्री सहित सारे गेट बंद रहेंगे। सिर्फ  मुख्य गेट से ही प्रवेश दिया जाएगा। थर्मल स्क्रीनिंग, टिकट और पहचानपत्र की जांच के बाद ट्रेन में बैठने की अनुमति दी जाएगी। प्रीपेड ऑटो सुविधा नहीं मिल सकेगी। - जगतोष शुक्ल, सीनियर डीसीएम, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed