फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   platform changed of nineteen train

शताब्दी समेत 19 ट्रेनों के प्लेटफार्म बदले

Tue, 14 Jan 2014 08:57 AM IST
निशांत यादव/अमर उजाला, लखनऊ
निशांत यादव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 14 Jan 2014 08:57 AM IST
विज्ञापन
platform changed of nineteen train

बसपा रैली के मद्देनजर चारबाग स्टेशन आने वाली वीआईपी ट्रेन लखनऊ मेल और शताब्दी एक्सप्रेस सहित 19 ट्रेनों के प्लेटफार्म बदले जाएंगे।

विज्ञापन


जबकि पूर्वोत्तर रेलवे ने लखनऊ जंक्शन की 15 ट्रेनों के प्लेटफार्म बदलने के आदेश दे दिए हैं। अब लखनऊ मेल, शताब्दी एक्सप्रेस और राजधानी एक्सप्रेस के यात्रियों को अपनी ट्रेनें पकड़ने के लिए पसीना बहाना होगा।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम अनूप कुमार ने बताया कि बसपा रैली की पहली स्पेशल ट्रेन 14 जनवरी रात 11:30 बजे मथुरा से लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी।

लखनऊ जंक्शन आने वाली रैली की सभी ट्रेनें यहां प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 पर आएंगी। यहां से बसपा समर्थकों को जीआरपी लाइन के सामने वाले निकास द्वार से बसों के माध्यम से ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा रैली के लिए अब तक कुल 19 ट्रेनों की बुकिंग हो चुकी है। इनमें 7 ट्रेनें चारबाग स्टेशन, 4 आलमनगर और 8 ट्रेनें लखनऊ जंक्शन से चलेंगी।

लखनऊ जंक्शन पर यात्रियों की सुरक्षा का जिम्मा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त सारिका मोहन का होगा। साथ ही सीनियर डीसीएम राधेश्याम को नोडल अफसर बनाया गया है।

उधर उत्तर रेलवे मुख्यालय ने सोमवार शाम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बसपा रैली की तैयारियों पर चर्चा की।

हेल्प लाइन नंबर
रेलवे ने यात्रियों और बसपा कार्यकर्ताओं के लिए हेल्प लाइन भी शुरू की है। यह हेल्पलाइन 14 जनवरी की शाम से 16 जनवरी की शाम तक काम करेगी।

चारबाग स्टेशन- 9794834924
लखनऊ जंक्शन- 0522-2635130
पैसेंजर शिकायत सेल- 9794845955
उप वाणिज्य अधीक्षक- 9794846979
रेलवे सुरक्षा बल- 0522-2233031, 9794842711

बंद होगी लोको से एंट्री
रेलवे ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चारबाग स्टेशन के लोको वर्कशॉप वाले रास्ते को 14 जनवरी की मध्य रात्रि से बंद करने का आदेश दिया है। लोको की ओर से लोग 16 जनवरी की सुबह आठ बजे के बाद ही चारबाग स्टेशन की ओर आ सकेंगे।

समय से पहले जाएं स्टेशन
डीआरएम अनूप कुमार ने बताया कि आम यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए पर्याप्त मात्रा में आरपीएफ व जीआरपी जवानों की तैनाती की जाएगी।

रैली के बाद स्टेशन पर अधिक भीड़ होगी, इसलिए यात्रियों को सलाह दी जाती है कि असुविधा से बचने के लिए समय से पहले स्टेशन आएं।

आलमनगर में भी होंगे इंतजाम
शामली, गढ़मुक्तेश्वर, नगीना और सहारनपुर से आने वाली बसपा रैली ट्रेनों को आलमनगर में ठहराव दिया जाएगा।  माल गोदाम साइडिंग पर कार्यकर्ताओं को रैली स्थल तक पहुंचाने के लिए बसों का इंतजाम किया है।

मेडिकल व्यवस्था
रेलवे ने चारबाग स्टेशन और लखनऊ जंक्शन पर मेडिकल सुविधा के भी इंतजाम किए हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के दो डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टॉफ और एक एंबुलेंस स्टेशन पर तैनात रहेगी। इसी प्रकार चारबाग स्टेशन पर भी उत्तर रेलवे इसी तरह की मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराएगा।

होल्डिंग एरिया से होगा नियंत्रण
रैली के बाद वापस लौटने वाली भीड़ को नियंत्रित करना रेलवे के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। रेलवे ने चारबाग रेलवे स्टेडियम को होल्डिंग एरिया बनाया है।

स्टेडियम को दो ब्लॉकों में बांटा गया है। एक ब्लॉक में चारबाग स्टेशन से छूटने वाली ट्रेनों के कार्यकर्ता होंगे जबकि दूसरे ब्लॉक में लखनऊ जंक्शन से जाने वाली ट्रेनों के कार्यकर्ता।

स्टेडियम में अनाउंसमेंट के जरिए कार्यकर्ताओं को उनकी ट्रेनों की जानकारी दी जाएगी। वहां से जिन कार्यकर्ताओं की ट्रेनों के छूटने का समय है उन्हें कड़ी सुरक्षा में स्टेशन पहुंचाया जाएगा।

अफसरों की लगेगी ड्यूटी
रेलवे ने रैली के लिए अपने अफसरों की तैनाती कर दी है। वाणिज्य, इलेक्ट्रिक, परिचालन, सीएंडडब्ल्यू, मैकेनिकल व सिग्नल समेत उत्तर रेलवे के मंडल वाणिज्य प्रबंधक बीडी मीणा आलमनगर स्टेशन पर मौजूद रहेंगे।


खुलेंगे अतिरिक्त टिकट काउंटर
टिकट खरीदकर यात्रा करने वाले कार्यकर्ताओं के लिए रेलवे अतिरिक्त टिकट बिक्री और पूछताछ काउंटर खोलेगा। चारबाग स्टेशन पर दस अतिरिक्त टिकट बिक्री व तीन पूछताछ काउंटर खुलेंगे।

आसपास के स्टेशन पर भी सुरक्षा
रेलवे प्रशासन आसपास के स्टेशनों पर भी सुरक्षा बल तैनात करेगा। सीनियर डीसीएम अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि आसपास के ट्रेनों में चेन पुलिंग न हो इसके लिए जीआरपी और आरपीएफ जवान तैनात होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed