फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   plans to make up biotechnology hub

यूपी बनेगा बायोटेक हब, नई ऊंचाई छुएंगे युवा सपने

Sun, 22 Sep 2013 02:00 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ Updated Sun, 22 Sep 2013 02:00 AM IST
विज्ञापन
plans to make up biotechnology hub

प्रदेश को बायो-टेक्नोलॉजी का हब बनाने के लिए सरकार इसकी नीति में व्यापक फेरबदल करने जा रही है।

विज्ञापन


नीति का मसौदा लगभग तैयार हो गया है। नई नीति में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार देने पर जोर दिया जा रहा है।

इसमें बायो-टेक्नोलॉजी की नई विधाओं स्वास्थ्य, कृषि व पर्यावरण सेक्टर पर ज्यादा फोकस किया गया है।

बायो-टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में पूरे विश्व में खूब तरक्की हुई है। अपने देश में भी महाराष्ट्र के साथ ही दक्षिण के कई राज्य इसमें काफी अच्छा काम कर रहे हैं।

बंगलूरू, मुंबई, पुणे व हैदराबाद जैसे शहरों ने इस क्षेत्र में अपने झंडे बुलंद किये हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश काफी पिछड़ा हुआ है। इस क्षेत्र की महत्ता को समझते हुए हुए सरकार अब यूपी को बायो-टेक्नोलॉजी का हब बनाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


इसके लिए सबसे जरूरी नीति में बदलाव किये जा रहे हैं। अंतिम रूप देने के बाद नीति कैबिनेट की बैठक में लायी जाएगी।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग इस बार ऐसी नीति तैयार कर रहा है ताकि इस क्षेत्र के उद्योग प्रदेश में आकर यहां अपनी इकाईयां लगा सकें। उन्हें कई तरह की रियायतें देने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में लगने वाले उद्योगों के उत्पाद को भी प्रदेश सरकार खरीदने पर विचार कर रही है। इसके लिए एक उच्च स्तरीय समिति भी बनाने का प्रस्ताव है। यह समिति तय करेगी कि उत्पादों को किस प्रकार बढ़ावा दिया जाए।


बायो-टेक्नोलॉजी ने स्वास्थ्य क्षेत्र में भी खूब प्रगति की है। देश के कई हिस्सों में अब जेनेटिक टेस्टिंग होने लगी है।

डीएनए पर आधारित इस जांच में यह पता चल जाता है कि भविष्य में कौन सी बीमारी होने की आशंका है। इस तरह जांच करने वाली प्रयोगशालाएं प्रदेश में आएं इसके भी प्रयास नई नीति में किये जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed