{"_id":"e1eaf377ceb5e71538f0f80ece89f8f3","slug":"planning-to-raise-vat-on-petrol-diesel","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी को नहीं पच रहा सस्ता पेट्रोल-डीजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी को नहीं पच रहा सस्ता पेट्रोल-डीजल
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Wed, 02 Oct 2013 11:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल और डीजल पर स्थायी चोट के लिए तैयार हो जाइए।
विज्ञापन
सरकार इन दोनों ही उत्पादों पर 0.25 फीसदी वैट बढ़ाने जा रही है। कैबिनेट की बैठक में वैट की दर में बदलाव संबंधी प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।
बृहस्पतिवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में कई और अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। देश के अन्य राज्यों की अपेक्षा यूपी में वैट अधिक लिया जा रहा है।
विधानसभा चुनाव से पहले सपा ने अपने घोषणा पत्र में वादा दिया था कि सत्ता में आने के बाद वैट की दरें अन्य राज्यों के समान की जाएंगी, लेकिन अब इसे कम करने की जगह बढ़ाने की तैयारी है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि वैट बढ़ाने से प्रदेश को 100 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होने की संभावना है। यह अतिरिक्त कर अवस्थापना विकास निधि में जाएगा।
विज्ञापन