{"_id":"555ad58e999e8acdcc2435b393592b4a","slug":"planning-of-jailer-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल अधिकारियों को मारने का था पुराना प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल अधिकारियों को मारने का था पुराना प्लान
टीम डिजिटल/वाराणसी
Updated Mon, 25 Nov 2013 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार साल पहले जिला कारागार के अधिकारियों को मारने के लिए मुन्ना बजंरगी गैंग ने योजना बनाई थी।
विज्ञापन
इसकी भनक मिलने पर तत्कालीन एसओजी प्रभारी ने बदमाशों का पीछा किया।
हमले की योजना बनाने वाले इनामी बदमाश श्याम कश्यप को पुलिस ने नरिया में मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया था।
पढ़ें-तो इसलिए की गई डिप्टी जेलर की हत्या
एसओजी के प्रभारी गिरजाशंकर त्रिपाठी को चार साल पहले सर्विलांस से जानकारी मिली थी कि मुन्ना बजरंगी के शूटर श्याम कश्यप और राजेश चौधरी जिला जेल के अधिकारियों और एक सिपाही को मारने की योजना बना रहे है।
विज्ञापन
इस सूचना पर एसओजी टीम ने उनका पीछा किया। कश्यप को पुलिस ने नरिया में मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया।
लेकिन उसका साथी राजेश चौधरी अभी भी गिरफ्त से दूर है। हाल में पुलिस कस्टडी से फरार सुनील यादव के साथी ने एक जेल अधिकारी को जान से मारने की धमकी दी थी।
जेल अधिकारी ने पुलिस को इसकी सूचना नही दी, लेकिन पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी मिल गई है।
पुलिस की एक टीम ने सुनील के साथी के बलुआ स्थित घर पर छापा मारा है। पुलिस अधिकारी बताते हैं कि डिप्टी जेलर के बाद अब वर्तमान जेल अधीक्षक पर खतरा है।
विज्ञापन