{"_id":"ece9dbd429429407e58148e5876a7a5b","slug":"plane-wheel-choke","type":"story","status":"publish","title_hn":"विमान का पहिया जाम पर टला हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विमान का पहिया जाम पर टला हादसा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 12 Mar 2014 08:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमौसी एयरपोर्ट से मंगलवार को जेद्दा के लिए उड़ान भरने जा रहा साऊदी एयरलाइंस के विमान का पहिया जाम हो गया। इससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
वहीं मंगलवार शाम एयरपोर्ट पर लैंडिंग करते समय रनवे एक सियार जेट के विमान से टकरा गया।
इस घटना से काफी देर तक विमानों का संचालन ठप रहा। मृत सियार को हटाने के बाद ही विमान संचालन चालू हो सका।
जेद्दा जाने वाला विमान टैक्सी वे से निकलने के बाद रनवे पर टेक ऑफ के लिए दौड़ रहा था। तभी अचानक पहिया जाम हो गया और विमान लहराने लगा।
ऐसे में विमान पर सवार सभी यात्री घबरा गए। विमान के पायलट ने इसकी सूचना एटीसी को दी।
दूसरी ओर उसी वक्त इंडिगो एयरलाइंस के विमान की लैंडिंग होनी थी। लेकिन जेद्दा के विमान के बीच रनवे पर खड़ा होने के कारण इंडिगो की फ्लाइट को उतरने की अनुमति नहीं मिली।
विज्ञापन
विमान करीब 20 मिनट तक हवा में उड़ान भरता रहा। जेद्दा के फ्लाइट की तकनीकी खराबी दूर करने के बाद उसे रवाना किया गया।
वहीं एयरपोर्ट के निदेशक सुरेश चंद होता ने ऐसी किसी घटना से ही इन्कार किया है। दूसरी ओर एयरपोर्ट पर मंगलवार शाम एक और हादसा हो गया।
शाम करीब 5:45 दिल्ली से आने वाला जेट एयरवेज का विमान (9-डब्ल्यू-2122) लैंड कर रहा था।
जानकारी के मुताबिक विमान बीच रनवे पर आ चुका था। तभी अचानक विमान के पहिये के नीचे एक सियार आ गया।
उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि पायलट को इसका अहसास नहीं हुआ और उसने विमान को टैक्सी वे पर खड़ा कर दिया। बादमें सियार को हटाकर विमान संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन