फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Plan prepared for 46 cities.

UP: अटल मिशन में 46 शहरों के लिए प्लान तैयार

Tue, 03 Nov 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 03 Nov 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
Plan prepared for 46 cities.

अटल मिशन फॉर रिजूवनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन (अमृत) से यूपी के 60 शहरों में काम कराया जाएगा। इसमें 46 शहरों के लिए सर्विस लेवल इंप्रूवमेंट प्लान बनकर तैयार हो गया है।

विज्ञापन


शेष बचे शहरों का भी प्लान जल्द ही तैयार कर लिया जाएगा। पहले चरण में जलापूर्ति की व्यवस्था बेहतर करने व पार्कों के सुधार का काम कराया जाएगा। इसके बाद सीवरेज व्यवस्था सुधार के साथ सिटी ट्रांसपोर्ट की सुविधा बेहतर की जाएगी।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने अमृत व स्मार्ट सिटी योजना के लिए प्लान तैयार करने की जिम्मेदारी क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र को सौंपी है, जिसने अमृत योजना के लिए प्लान बनाना शुरू भी कर दिया है। पहले चरण में जलापूर्ति व पार्कों के सुधार का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें उन शहरों को प्राथमिकता दी जा रही है जहां जवाहर लाल नेहरू अरबन नवीनीकरण मिशन योजना में काम हुए हैं या जिन्हें स्मार्ट सिटी योजना में शामिल किया गया है। क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र अमृत योजना के लिए प्लान को अंतिम रूप देते हुए जल्द ही मंजूरी के लिए उच्च स्तर को भेजेगा। इसके बाद इसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

स्मार्ट सिटी पर केंद्र में आज बैठक

Plan prepared for 46 cities.

केंद्र सरकार स्मार्ट सिटी परियोजना का प्रस्ताव निर्धारित प्रारूप पर लेगी। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के सचिव ने मंगलवार को इस संबंध में बैठक बुलाई है।

इसमें स्मार्ट सिटी के प्रारूप पर मंथन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश से स्थानीय निकाय निदेशक अजय दीप सिंह, क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र के निदेशक डॉ. निशीथ राय, अपर निदेशक एके गुप्ता व गाजियाबाद के नगर आयुक्त बैठक में शामिल होंगे। यूपी के 13 शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा।

इनमें 12 शहरों लखनऊ, वाराणसी, मुरादाबाद, अलीगढ़, सहारनपुर, बरेली, झांसी, कानपुर, इलाहाबाद, गाजियाबाद, आगरा व रामपुर के नाम पर मुहर लग चुकी है। मेरठ व रायबरेली में किसी एक का नाम तेरहवें शहर के रूप में चयनित किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed