फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Plan of BJP for Legislative Council Election in UP.

भाजपा ने 'नंबर दो' के नेताओं के लिए तैयार किया प्लान

Fri, 23 Jan 2015 12:35 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 23 Jan 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
Plan of BJP for Legislative Council Election in UP.

भाजपा ने गुरुवार को यहां पार्टी विधायकों की बैठक में अपने दोनों उम्मीदवारों लक्ष्मण आचार्य व दयाशंकर सिंह के लिए वोट जुटाने की रणनीति को अंतिम रूप दिया।

विज्ञापन


इसके मद्देनजर कुछ भाजपा विधायकों को अलग-अलग दलों के विधायकों से संपर्क व बातचीत की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

इस बीच जानकारी मिली है कि पार्टी ने दूसरे उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए दूसरे दलों की द्वितीय वरीयता के वोट हासिल करने पर ध्यान केंद्रित कर दिया है।
विज्ञापन


व्हिप पर फैसला आज : बैठक  में पार्टी अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने अपने दोनों प्रत्याशियों की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि प्रथम उम्मीदवार लक्ष्मण आचार्य की जीत तो सुनिश्चित ही है। दयाशंकर सिंह की जीत भी तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, वोट के लिए व्हिप जारी करने पर कोई फैसला नहीं हो पाया। तय हुआ कि शुक्रवार सुबह जब प्रत्याशियों के लिए विधायकों के वोटों का आवंटन किया जाएगा, उसी वक्त व्हिप जारी करने या न करने पर फैसला ले किया जाएगा।

बसपा विधायकों ने किया भाजपा की मदद का दावा

Plan of BJP for Legislative Council Election in UP.

इस बीच, पता चला है कि भाजपा के रणनीतिकारों की देर रात बसपा के बागी जुगुल किशोर के साथ कुछ बसपा विधायकों से मुलाकात हुई।

इन विधायकों ने भाजपा की मदद का आश्वासन दिया है। वहीं कुछ निर्दलीय व छोटे दलों के विधायक भी भाजपा के रणनीतिकारों के संपर्क में हैं। भाजपा के एक नेता का दावा है कि इनके वोट भी उनके दूसरे उम्मीदवार की जीत में मदद करेंगे।

तय किए गए एजेंट: भाजपा ने सतीश महाना को लक्ष्मण आचार्य का प्रतिनिधि और सुरेश राणा को दयाशंकर सिंह का एजेंट बनाया है। पार्टी के सभी विधायक पहले विधान मंडल दल कार्यालय में जुटेंगे और वहीं से वोट डालने जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed