फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pindra: The tussle between BJP-Congress, Patel, Bhumihar-Yadav voters are in a decisive role in farmer-dominated areas.

पिंडरा : भाजपा-कांग्रेस के बीच चल रही कांटे की टक्कर, किसान बहुल इलाके में पटेल, भूमिहार-यादव मतदाता हैं निर्णायक भूमिका में

Fri, 04 Mar 2022 09:38 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव आलोक कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी
आलोक कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 04 Mar 2022 09:38 AM IST
सार

कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय इस सीट से चार बार जीत दर्ज कर चुके हैं, जबकि वर्तमान विधायक अवधेश सिंह दूसरी बार जीत दर्ज करने के लिए मैदान में हैं। वहीं, बाबूलाल पटेल भी बसपा से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

विज्ञापन
Pindra: The tussle between BJP-Congress, Patel, Bhumihar-Yadav voters are in a decisive role in farmer-dominated areas.
अजय राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिंडरा विधानसभा में भाजपा को अपनी जीत दोहराने के लिए इस बार कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। किसान बहुल इलाके में पटेल, भूमिहार और यादव मतदाताओं के वोट निर्णायक होंगे। पिंडरा सीट पर भाजपा, कांग्रेस, सपा और बसपा के बीच चतुष्कोणीय मुकाबले की चर्चा है, लेकिन भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय इस सीट से चार बार जीत दर्ज कर चुके हैं, जबकि वर्तमान विधायक अवधेश सिंह दूसरी बार जीत दर्ज करने के लिए मैदान में हैं। वहीं, बाबूलाल पटेल भी बसपा से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

विज्ञापन


यह सीट कभी वामपंथियों का गढ़ रही है। 2017 में अजय राय ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और तीसरे नंबर पर रहे थे। भाजपा के अवधेश सिंह ने बसपा के बाबूलाल को 36,849 मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की थी। पिछले दो-तीन चुनावों का आकलन करें, तो हर बार बसपा दूसरे नंबर पर रही है। इस बार भाजपा ने अवधेश सिंह और बसपा ने बाबूलाल पटेल को दोबारा उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने अजय राय को, सपा व अपना दल कमेरावादी ने राजेश कुमार सिंह और आम आदमी पार्टी ने अमर सिंह पटेल को मैदान में उतारा है। 2012 में कांग्रेस नेता अजय राय ने बसपा के जयप्रकाश को शिकस्त दी थी। अजय राय 1996 में पहली बार कोलअसला से भाजपा के टिकट पर विधायक बने। इसके बाद उन्होंने 2002 और 2007 में भी यहां से कमल खिलाया। 2012 के विधानसभा चुनाव में पिंडरा सीट के वजूद में आने के बाद कांग्रेस के टिकट पर अजय राय ने जीत हासिल की।
विज्ञापन


पटेल 50 हजार
भूमिहार 45 हजार
यादव 35 हजार
एससी 30 हजार
राजभर 25 हजार
ब्राह्मण 15 हजार


2017 का चुनाव परिणाम
अवधेश सिंह, भाजपा 90,614
बाबूलाल, बसपा 53,765
अजय राय, कांग्रेस 48,189

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed