{"_id":"59ba89bf4f1c1bad688b48bc","slug":"pilot-removes-passenger-from-flight-due-to-pet-dog","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डॉगी देख भड़का पायलट, यात्री को प्लेन से उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉगी देख भड़का पायलट, यात्री को प्लेन से उतारा
नीरज ‘अम्बुज’/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 14 Sep 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
डॉगी के साथ यात्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून से लखनऊ आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में कुत्ते को देखकर पायलट भड़क गया और उसे उतारने की जिद पर अड़ गया। इतना ही नहीं उसने प्लेन उड़ाने से इनकार कर दिया, जिससे फ्लाइट करीब आधे घंटे लेट हो गई।
विज्ञापन
आखिरकार यात्री को कुत्ते सहित प्लेन से उतार दिया गया। इसके बाद विमान ने उड़ान भरी। वहीं, नाराज यात्री ने एयर इंडिया प्रशासन से इसकी शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
गत मंगलवार को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) में इंटरनेशनल टेबल टेनिस कोच जितेंद्र सिंह बिष्ट पत्नी उदिता बिष्ट और डॉगी के साथ लखनऊ आने को देहरादून एयरपोर्ट पहुँचे।
विज्ञापन
उन्होंने सुबह दस बजे रवाना होने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआइ-9694 से 10,938 रुपये में टिकट बुक कराया। इसका पीएनआर एचजेडएनजेजी था।
उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पहुंचकर डॉगी की बुकिंग कराई, जिसके लिए एयर इंडिया ने करीब 18 सौ रुपये शुल्क भी लिया। चेकिंग के बाद वे विमान में जाकर बैठ गए।
जितेंद्र बिष्ट ने बताया कि जैसे ही पायलट को प्लेन में कुत्ता होने की सूचना मिली वह भड़क गया। वह विमान से उतरकर कुत्ते को हटाने की जिद पर अड़ गया।
देहरादून एयरपोर्ट पर एयर इंडिया स्टेशन मैनेजर ने उसे मनाने की बहुत कोशिश की पर वह नहीं माना। इस कारण करीब आधे घंटे तक फ्लाइट रोकनी पड़ी।
इसके बाद जितेंद्र और उनकी पत्नी को कुत्ते के साथ विमान से उतार दिया गया। उन्होंने बताया कि पायलट विदेशी मूल का था। उसकी जिद की वजह से वे लखनऊ नहीं आ पाए और उनके जरूरी काम छूट गए।
इसके बाद बुधवार को मजबूरन उन्हें अकेले ही आना पड़ा। जितेंद्र ने बताया कि गत 29 अगस्त को वे एयर इंडिया की ही फ्लाइट से लखनऊ से देहरादून गए थे और उस वक्त भी उनका पालतू कुत्ता साथ था, लेकिन तब किसी ने आपत्ति नहीं जताई।
अब माफी मांग रही एयरलाइंस
विमान से उतारे जाने के बाद जितेंद्र ने मामले की लिखित शिकायत देहरादून व अमौसी दोनों एयरपोर्ट पर की। वे प्रकरण को उपभोक्ता फोरम में ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके बाद बैकफुट में आया एयर इंडिया प्रशासन जितेंद्र से माफी मांगने के साथ टिकट का पूरा पैसा वापस करने को तैयार है।
यह है नियम
एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि नियमानुसार पालतू जानवर जैसे कुत्ते, बिल्ली और पक्षियों को विमान में ले जाया सकता है। लेकिन उनका हेल्थ व रैबीज सर्टिफिकेट होना जरूरी है। इन्हें साफ-सुथरे व हवादार कंटेनर में रखना होता है। केबिन में ले जाने के लिए इनका वजन कंटेनर सहित पांच किलो से अधिक नहीं होना चाहिए। अधिक वजन के पालतू जानवर कारगो में ले जाए जाते हैं। एक यात्री अधिकतम दो जानवर ले जा सकता है और यात्री को इनके साथ विमान में आखिरी सीट देने का नियम है।