{"_id":"8326320db683d62b81b9236150061434","slug":"picup-employees-get-allowance","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकप कर्मियों को अब 80 % महंगाई भत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकप कर्मियों को अब 80 % महंगाई भत्ता
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Sun, 08 Dec 2013 11:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेशीय इंडस्ट्रियल एंड इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ यूपी (पिकप) के
विज्ञापन
कर्मियों को अब 80 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।
पिकप बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। मुख्य सचिव जावेद उस्मानी की अध्यक्षता में शनिवार को पिकप बोर्ड की बैठक हुई।
इसमें पिकप कर्मियों को 72 प्रतिशत मिल रहे महंगाई भत्ते को बढ़ाकर 80 प्रतिशत करने का प्रस्ताव रखा गया। जिसे बोर्ड ने मंजूरी दे दी।
कर्मियों को मिलने वाले टीए/डीए को संशोधित करने को जारी पूर्व के शासनादेश को निगम में लागू करने का फैसला हुआ।
अब शासनादेश के अनुसार संशोधित टीए/डीए शासन की अनुमति से देने की कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास डॉ. एसपी सिंह व विशेष सचिव सुमंत सिंह रहे।